फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Zaireen from Bihar beaten up, six injured

Ambedkar Nagar News: बिहार से आए जायरीन को पीटा, छह घायल

Sun, 04 Aug 2024 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
Zaireen from Bihar beaten up, six injured
अंबेडकरनगर। थाना क्षेत्र बसखारी के किछौछा बाजार में रविवार को मामूली विवाद में भागलपुर बिहार से आए जायरीन की अज्ञात लोगों ने जमकर पिटाई कर दी, इसमें छह लोगों को चोटें आईं। बाद में पीड़ित ने थाने पहुंचकर केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विश्व प्रसिद्ध दरगाह किछौछा में चल रहे सालाना उर्स में शामिल होने के लिए बिहार प्रांत के भागलपुर से मोहम्मद आकिब (20), आफरीन (18), एहतेशाम (24), अंगूरी खातून (38), मोहम्मद सैफ अली (23), मोहम्मद मेहताब (17) किछौछा बाजार गए हुए थे। आरोप है कि इसी बीच वहां पर मौजूद कुछ लोगों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विपक्षियों ने अभद्रता शुरू कर दी, जब इसके लिए मना किया तो आरोप के अनुसार विपक्षियों ने उन पर पथराव शुरू कर दिया, इससे सभी को चोटें आईं। किसी प्रकार से आसपास की दुकानों में घुसकर जान बचाई।
विज्ञापन

इसी बीच एंबुलेंस बुलाकर सभी घायलों को सीएचसी बसखारी ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर मोहम्मद आकिब व आफरीन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाद में एहतेशाम ने बसखारी थाने पहुंचकर केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। एसओ संतकुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, मामले में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed