{"_id":"62b89e04eb1eba149b1732ed","slug":"youth-team-raising-new-hope-of-social-service-ambedkar-nagar-news-lko6369685187","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाजसेवा की नई उम्मीद जगा रही युवाओं की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाजसेवा की नई उम्मीद जगा रही युवाओं की टीम
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। नगर क्षेत्र जलालपुर में युवाओं की टीम समाजसेवा के क्षेत्र में उम्मीद की नई किरण बनकर उभरी है। सात वर्ष पहले पांच युवाओं की टीम ने सामूहिक विवाह के आयोजन से सामाजिक कार्यों केे सफर की शुरुआत की थी। इसके बाद से रक्तदान, स्वास्थ्य शिविर तथा भोजन बैंक के माध्यम से जरूरतमंदों की मदद करती आ रही है।
जलालपुर नगर के युवाओं ने सहयोग फाउंडेशन की स्थापना कर समाजसेवा की वह अलख जगाई है जिसकी गूंज अब पूरे जिले में सुनाई पड़ने लगी है। नगर निवासी आशुतोष सिंह, सप्रिय गोयल, राजकुमार सोनी, सुशील जायसवाल व आसिफ ने वर्ष 2015 में समाजसेवा का संकल्प लिया। तय किया कि इसकी शुरुआत सर्वधर्म सामूहिक विवाह से की जाय।
नगर में पहले वर्ष ही बड़ा आयोजन कर इन युवाओं ने यह दिखा दिया कि मजबूत इरादों के चलते कोई भी लक्ष्य कठिन नहीं होता। सफल आयोजन की ख्याति दूर तक तो फैली ही साथ में तमाम कमजोर वर्ग से जुड़ी बेटियों का हाथ भी उल्लास के साथ पीला कराया। इसके बाद से सामूहिक विवाह का यह सिलसिला लगातार चल रहा है। गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों व आम लोगों से मिलने वाली सराहना ने युवाओं का मनोबल और ज्यादा बढ़ा दिया।
विज्ञापन
युवाओं की टीम ने दूसरे सामाजिक कार्यों में भी भागीदारी शुरू कर दी। कोरोना के चलते दो वर्ष तक सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन नहीं हो पाया लेकिन इस वर्ष बीते दिनों एक बार फिर भव्य ढंग से सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें कुल 14 जोड़े एक-दूसरे के हो गये। टीम के लिए एक दुखद पहलू यह रहा कि इसी वर्ष आसिफ का निधन हो गया।
इन कार्यों को भी दे रहे अंजाम
युवाओं की टीम रक्तदान, स्वास्थ्य शिविर व भोजन बैंक का भी आयोजन करती आ रही है। इसमें रक्तदान व स्वास्थ्य शिविर जैसे आयोजन का नेतृत्व बतौर अध्यक्ष आशुतोष सिंह करते हैं। वहीं कमजोर वर्गों के लिए जलालपुर नगर के यादव चौराहे पर प्रतिदिन भोजन बैंक चलाने का नेतृत्व राजकुमार सोनी द्वारा किया जा रहा है। टीम के अन्य सदस्य भी इसमें सहयोग करते रहते हैं। खास बात यह कि समाजसेवा का कोई भी मौका हो तो युवाओं की यह टीम बढ़-चढ़कर अग्रिम मोर्चे पर दिखती है। अवधेश कुमार, आदित्य गोयल, सत्येंद्र अग्रहरि, पंकज सिंह व रणजीत गुप्त आदि के सहयोग से जलालपुर नगर में युवाओं की यह टीम समाजसेवा की बड़ी मिसाल बन चुकी है।
प्रेरणा ले रहे अन्य नौजवान
युवाओं की टीम के इन सकारात्मक कार्यों का असर दूर तक देखने को मिल रहा है। जिले के तमाम युवा इन युवाओं की टीम को देखकर प्रेरित हो रहे हैं। जलालपुर नगर व तहसील क्षेत्र में युवाओं की कई ऐसी सक्रिय टीम बन गई है जो अलग-अलग मोर्चों पर काम कर रही है। इससे तमाम जरूरतमंदों को समुचित मदद मिल रही है। स्थानीय लोग कहते हैं कि युवाओं की यह मुहिम निश्चित रूप से अत्यंत प्रेरक है।