{"_id":"6a0f11b5d1b90ff860065213","slug":"youth-strangled-his-girlfriend-to-death-in-hotel-then-consumed-poisonous-substance-himself-in-ambedkar-nagar-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: प्रेमी ने पहले घोंटा प्रेमिका का गला; फिर खुद उठाया ऐसा कदम, आखिर होटल के कमरा नबंर 303 में क्या हुआ?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: प्रेमी ने पहले घोंटा प्रेमिका का गला; फिर खुद उठाया ऐसा कदम, आखिर होटल के कमरा नबंर 303 में क्या हुआ?
Thu, 21 May 2026 07:37 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
Published by: Bhupendra Singh
Updated Thu, 21 May 2026 07:37 PM IST
सार
अंबेडकरनगर में प्रेमी ने प्रेमिका का गला घोंट दिया। फिर खुद जहरीला पदार्थ खा लिया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। मामले की जांच की जा रही है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
यूपी के अंबेडकरनगर में बृहस्पतिवार को होटल में प्रेमी ने पहले गला घोंटकर प्रेमिका की हत्या कर दी। फिर, खुद विषाक्त पदार्थ खा लिया। इसके बाद डायल 112 पर फोन करके खुद ही पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी, बसखारी पहुंचाया। वहां जांच के बाद डॉक्टर युवती के मृत होने की पुष्टि की। युवक को राजकीय मेडिकल कॉलेज, सद्दरपुर के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
घटना बसखारी क्षेत्र थाना के शुकुल बाजार कसदहां की है। मूल रूप से हंसवर के गोकुलपुर निवासी कुलदीप गौड़ (26) का बसखारी के बरौंचा गांव की युवती प्रिया (20) से प्रेम संबंध थे। कुलदीप मुंबई में रहता था।। इसी महीने की शुरुआत में गांव लौटा था। दोपहर करीब 3.00 बजे शुकुल बाजार कसदहा स्थित वरद देविका होटल में दोनों मिलने पहुंचे थे।
विज्ञापन
होटल के कमरा संख्या-303 में दोनों रुके थे। करीब 45 मिनट बाद युवक ने डायल 112 पर दोनों के विषाक्त पदार्थ खाने की सूचना दी। पुलिस होटल पहुंची और संचालक की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बसखारी पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने जांच की तो युवती का गला घोंटने की बात सामने आई। इलाज शुरू होने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
वहीं युवक को एहतियातन जांच व इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज, सद्दरपुर रेफर कर दिया गया। वहां उसका इलाज चल रहा है। एएसपी पश्चिमी हरेंद्र कुमार ने बताया कि युवक ने युवती की गला घोंटकर हत्या की है। इसके बाद स्वयं विषाक्त पदार्थ का सेवन किया है। युवक का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। युवती के परिजनों से तहरीर लेकर कार्रवाई की जा रही है।