फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Youth should move forward with positive thinking for the progress of the country

देश की तरक्की के लिए सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें युवा

Thu, 06 Jan 2022 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Youth should move forward with positive thinking for the progress of the country
अंबेडकरनगर के बीएनकेबी पीजी कॉलेज में आयोजित जिला युवा सम्मेलन कार्यक्रम में खेल सामग्री किट सौ - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। युवा ही राष्ट्र की असली शक्ति होता है। देश का युवा यदि सकारात्मक सोच के साथ सही दिशा में बढ़ता है तो राष्ट्र स्वयं तरक्की के पथ पर अग्रसर होता है। युवाओं को अपनी ऊर्जा का सही प्रयोग करने की जरूरत है। ये विचार गुरुवार को अकबरपुर नगर के बीएनकेबी पीजी कॉलेज में आयोजित जिला युवा सम्मेलन का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि समाजसेवी अनिल मिश्र ने प्रकट किए। मौके पर क्लब के 25 युवा क्लब को खिलाड़ियों को खेल सामग्री किट भी सौंपी गई।
विज्ञापन

समाजसेवी अनिल मिश्र ने कहा कि राष्ट्र की मजबूती युवाओं के बल पर ही है। युवा ही देश के भविष्य हैं। ऐसे में युवाओं को अपनी जिम्मेदारी समझने की जरूरत है। विशिष्ट अतिथि आलोक तिवारी ने कहा कि युवा ही देश की दशा व दिशा तय करता है। ऐसे में युवाओं को अपनी ऊर्जा का उपयोग सही दिशा व सही कार्य के लिए करना चाहिए। इससे युवाओं के साथ देश व समाज की बेहतरी सुनिश्चित होगी। प्राचार्या डॉ. सुचिता पांडेय ने कहा कि नेहरू युवा केन्द्र द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम युवाओं के लिए काफी लाभदायी है। युवाओं को ऐसे प्लेटफार्म उपलब्ध कराए जाएं, जिससे वह अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें।
विज्ञापन

जिला युवा अधिकारी मीनू बोहरा ने कहा कि नेहरू युवा केंद्र जिले के युवाओं को खेल व सामाजिक गतिविधियों में आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है। शासन के निर्देशन में खेलकूद, भाषण प्रतियोगिता व जागरूकता कार्यक्रम समय समय पर किए जाते हैं। सम्मेलन में गौरव शुक्ला, स्नेहलता व मनीषा तिवारी ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि ने 25 युवा क्लब को खेल सामग्री की किट सौंपी। कार्यक्रम में कुल 110 युवाओं ने हिस्सा लिया। मौके पर लेखाकार ओंकारनाथ वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed