फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Youth should come forward to save Indian culture

भारतीय संस्कृति को सहेजने के लिए आगे आएं युवा

Sun, 03 Apr 2022 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Youth should come forward to save Indian culture
आलापुर (अंबेडकरनगर)। वसुधैव कुटुंबकम के सिद्धांत को मानने वाले प्राचीन तथा गौरवशाली सनातन धर्म व संस्कृति का आम जनमानस के बीच महत्वपूर्ण और विशेष स्थान हमेशा से रहा है। यह विचार हिंदी नववर्ष के उपलक्ष्य में रामनगर बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने आयोजित भजन संध्या एवं झांकी कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी ने प्रकट किये।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि आज के दिखावे वाले व्यवसायिक दौर में जब पैसे व बाजार की ताकत के बलबूते दुनिया में पश्चिमी सभ्यता का बहुत तेजी से प्रायोजित माहौल बनाया जा रहा हो, तब भी देश में सनातन संस्कृति हम लोगों को एकजुट करके अपने रिश्ते-नाते व संस्कारों की प्राचीन जड़ों से बांधकर रखे हुए है। उन्होंने कहा कि अपनी संस्कृति को बचाने के लिए हमें भारतीय परंपराओं को सहेजना होगा। पश्चिमी सभ्यता की चकाचौंध में तमाम लोगों ने हिंदू नववर्ष, नवरात्रि, रक्षाबंधन, कृष्ण जन्माष्टमी, करवा चौथ, अहोई अष्टमी, दीपावली, दशहरा, महाशिवरात्रि, होली आदि जैसे पावन पर्व के अवसरों तक को भी भूलना शुरू कर दिया था, लेकिन इन चीजों को लेकर लोगों में जागरूकता का भाव तेजी से बढ़ा है। बाद में देवी देवताओं की झांकी निकाली गई। इसमें मां दुर्गा द्वारा राक्षस वध का मंचन कार्यक्रम में आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा।
विज्ञापन

कई अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों भी प्रस्तुति की गई। इससे पहले संयोजक आनंद जायसवाल एवं उनकी टीम ने अतिथियों का स्वागत किया। मौके पर पूर्व विधायक अनीता कमल, भाजपा नेता यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, डॉ शिवपूजन वर्मा, व्यापारी नेता शिव कुमार गुप्त, माया अग्रहरि आदि मौजूद रहे। संयोजक आनन्द जायसवाल ने सभी का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed