फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Youth should carry forward the mission of Karbala: Maulana Akbar Ali

करबला के मिशन को आगे बढाएं युवा : मौलाना अकबर अली

Tue, 02 Jul 2024 10:22 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2024 10:22 PM IST
विज्ञापन
Youth should carry forward the mission of Karbala: Maulana Akbar Ali
अंबेडकरनगर।करबला के शहीदों का सिर्फ मातम करने से ही कुछ नहीं होने वाला, करबला के मिशन को समझना होगा। इमाम हुसैन के बताए आदर्शों पर चलना होगा। एक दूसरे की मदद करने का जज्बा अपने अंदर पैदा करना होगा। इसके साथ ही सच्चाई के साथ हमेशा खड़ा होना होगा। यह बातें सोमवार देर शाम मौलाना अकबर अली वॉयज ने कहीं। वे अकबरपुर नगर के मीरानपुर स्थित इमामबाड़ा हुसैनिया में मजलिस को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

मोलाना अकबर अली ने कहा कि करबला में सत्य और असत्य के बीच जंग हुई। इमाम हुसैन ने इस्लाम को बचाने के लिए करबला में अपने 72 साथियों के साथ शहादत दी। यदि इमाम हुसैन उस समय के बादशाह के आगे झुक गए होते और सच्चाई का साथ न दिया होता तो आज इस्लाम हो न होता, इंसानियत समाप्त हो जाती। इस्लाम को बचाने के लिए इमाम हुसैन ने जहां 18 वर्ष के बेटे हजरत अली अकबर की शहादत दी तो वहीं छह माह के अली असगर को भी इस्लाम पर कुर्बान कर दिया। मौलाना अकबर ने कहा कि हम सभी की जिम्मेदारी है कि इमाम हुसैन के बताए आदर्शों पर चलते हुए समाज व देश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। बाद में उन्होंने करबला के शहीदों पर प्रकाश डालकर माहौल को भावुक बना दिया। मजलिस बाद अंजुमन अकबरिया रजिस्टर्ड के सदस्यों ने नौहाख्वानी व सीनाजनी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed