फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Youth leader Amit became District President of Congress

युवा नेता अमित बने कांग्रेस के जिलाध्यक्ष

Sat, 09 Jan 2021 10:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
Youth leader Amit became District President of Congress
अंबेडकरनगर। विधानसभा का चुनाव लड़ चुके युवा नेेता अमित कुमार वर्मा को कांग्रेस पार्टी ने नए जिलाध्यक्ष के तौर पर कमान सौंप दी है। अमित को कांग्रेस का जिलाध्यक्ष बनाए जाने का समाचार मिलते ही कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। शनिवार को पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर हर्ष जताया।
विज्ञापन

अमित कुमार वर्मा उर्फ जितेंद्र कांग्रेस पार्टी में करीब एक दशक से सक्रिय राजनीति कर रहे हैं। युवाओं के बीच उनकी पकड़ मानी जाती है। वे विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं। उनकी सक्रियता को देखते हुए कांग्रेस नेतृत्व ने जिले में मुख्य संगठन के जिलाध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। अमित को जिलाध्यक्ष बनाए जाने की जानकारी मिलते ही पार्टी नेेताओं व कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। कहा कि पार्टी के इस निर्णय से जिले में संगठन को मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी व प्रदेश अध्यक्ष अजय उर्फ लल्लू व जिला प्रभारी प्रदीप कोरी के निर्णय की सराहना की। पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार पाल, सैय्यद मेराजुद्दीन किछौछवी, डॉ. जियाराम वर्मा, पीसीसी सदस्य रमेश मिश्र, रेहान जैदी, दीपक शर्मा, विकल्प मिश्र, विशाल वर्मा, डॉ. नंदलाल चौधरी, राजपति सिंह, शिवशंकर पांडेय आदि आदि ने खुशी का इजहार किया। उधर, अमित ने पार्टी नेतृत्व के इस निर्णय के प्रति आभार जताया। कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, वह उसका पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निर्वहन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed