{"_id":"62585c3b5b9e20063a543803","slug":"youth-killed-in-vehicle-collision-four-injured-ambedkar-nagar-news-lko626145059","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से युवक की मौत, चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की टक्कर से युवक की मौत, चार लोग घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की हालत गंभीर देख केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया।
बेवाना थाना क्षेत्र के अशरफाबाद निवासी पप्पू (35) बुधवार देर शाम बाइक से गौरा गांव गया हुआ था। बताया जाता है कि जब वह घर लौट रहा था, तभी उधर से गुजर रहे अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के बरियावन निवासी सुनील कुमार (23) गुरुवार सुबह बाइक से अकबरपुर जाते समय पटेलनगर तिराहे के निकट पिकअप की टक्कर लगनेेे से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत नाजुक देख प्राथमिक उपचार के बाद केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
अहिरौली थाना क्षेत्र के मिझौड़ा निवासी लल्लू (34) सुबह बाइक से अकबरपुर जाते समय नगर के पास जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के पलई रामनगर निवासी मंशाराम (65) सुबह उस समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गए, जब वह घर के निकट सड़क पार कर रहे थे। अलीगंज थाना क्षेत्र के सुलेमपुर निवासी संगीता (43) बुधवार देर शाम घर के पास सड़क पार करने के दौरान बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि हादसे के शिकार हुए बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था।