{"_id":"6783b6005f946395346b22674fc2c4d1","slug":"youth-killed-in-accidents-three-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में युवक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में युवक की मौत, तीन घायल
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2015 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़ जनपद के पवई थाना अंतर्गत मित्तूपुर गांव निवासी दीपक (19) पुत्र रामसजीवन बीते दिनों सुरहुरपुर गांव में रिश्तेदारी में आया था। शनिवार देर सायं वह साइकिल से कहीं जा रहा था। मंसूरपुर नाले के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन
इससे मौके पर ही दीपक की मौत हो गई जबकि चालक वाहन समेत भाग गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवारीजनों में कोहराम मचा है। एसओ ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
उधर अलीगंज थाना अंतर्गत जगनपुर गांव निवासी रामबहादुर (70) शनिवार देर सायं घर के पास बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गए। जिला अस्पताल में भर्ती रामबहादुर की हालत गंभीर बनी हुई है। अकबरपुर के चनईपुर गांव निवासी विजय (20) पुत्र पन्नालाल शनिवार देर सायं बाइक से अकबरपुर आते समय एक अन्य बाइक की टक्कर से घायल हो गया।
विज्ञापन
उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टांडा के छज्जापुर मोहल्ला निवासी आलम (55) रविवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय अरियाबाजार के पास एक अन्य बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।