फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Youth gave their opinion on PM's mission

युवाओं ने पीएम के मिशन पर रखी अपनी राय

Wed, 22 Dec 2021 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Youth gave their opinion on PM's mission
अंबेडकरनगर के इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित जिलास्तरीय पड़ोस युवा सांसद कार्यक्रम को संबोधित क? - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर के राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में जिला स्तरीय पड़ोस युवा संसद का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि टांडा विधायक संजू देवी व डीएम सैमुअल पॉल एन ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीपार्चन कर किया। रजिस्ट्रार डॉ. संजय अग्रवाल ने अतिथियों को पुष्प गुच्छ भेंटकर सम्मानित किया। प्रधानमंत्री के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में छात्रा शकीला बानो ने उद्बोधन किया। अतिथियों ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं व युवाओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन

विधायक टांडा संजू देवी ने कहा कि पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम छात्र छात्राओं व युवाओं के जीवन को बदलने वाला है। कहा कि इससे देश का युवा तेजी से प्रेरित हो रहा है। देश व समाज के प्रति संगठित होकर सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ रहा है। कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य देश व समाज के प्रति युवाओं की सोच को टटोलना व उन्हें सही दिशा दिखाना है। डीएम सैमुअल पॉल एन ने युवा संसद कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे युवाओं व छात्र-छात्राओं से सकारात्मक सोच का आह्वान किया।
विज्ञापन

कहा कि हम ऐसे प्लेटफार्मों का प्रयोग कर न सिर्फ देश व समाज के प्रति अपनी सोच को बयां कर सकते हैं, बल्कि सरकारी मशीनरी जनता के लिए क्या कर रही उसके बारे में अपनी जानकारी रख सकते हैं। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के रजिस्ट्रार डॉ. संजय अग्रवाल ने अतिथियों को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। वक्ता पुनीत जोशी, प्रभुदत्त द्विवेदी, सुजीता पाण्डेय, डॉ. विशाल सिंह चंदेल ने भी कार्यक्रम को लेकर अपनी राय रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला युवा अधिकारी मीनू बोहरा ने विधायक संजू देवी व अन्य अतिथियों को शॉल भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में छात्रा शकीला बानो ने प्रधानमंत्री के सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास विषय पर अपना उत्कृष्ट उद्बोधन दिया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक व जनपद के 720 से अधिक युवाओं ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस मौके पर नितिन कुमार, गोमती, सीमा, गौरव टंडन, संजय वर्मा, अंबरीश व कपिलदेव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed