{"_id":"6186c6e37e85f455d87cf79f","slug":"youth-drowned-in-river-during-idol-immersion-ambedkar-nagar-news-lko603262512","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिमा विसर्जन के दौरान नदी में डूबा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिमा विसर्जन के दौरान नदी में डूबा युवक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजेसुल्तानपुर। प्रतिमा विसर्जन के दौरान राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम सरयू के चांड़ीपुर घाट पर एक युवक नदी में डूब गया। शनिवार को सुबह गोताखोरों ने कुछ दूरी पर उसका शव बरामद किया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के समडीह गांव में जगह-जगह पूजा पंडालों में स्थापित भगवान गणेश व लक्ष्मी की प्रतिमाओं की शोभायात्रा शुक्रवार की शाम निकली हुई थी। इस दौरान भक्तिमय गीत पर थिरकते हुए युवा भी चल रहे थे। शोभायात्रा सरयू नदी के चांड़ीपुर घाट पर पहुंची। प्रतिमाओं का विसर्जन प्रारंभ हुआ। इसी बीच शोभायात्रा में शामिल समडीह गांव निवासी अखिलेश (27) का पैर प्रतिमा विसर्जन के दौरान फिसल गया। वह नदी में डूबने लगा। वहां मौजूद ग्रामीणों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने तलाशी का कार्य प्रारंभ किया, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। शनिवार को तलाशी के लिए गोताखोरों को टांडा से बुलाया गया। गोताखोरों ने अथक प्रयास कर घटनास्थल से कुछ दूरी पर युवक का शव तलाश लिया। शव मिलने से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। एसओ नीरज कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।