{"_id":"6414adf6da57bb75ba0039f7","slug":"youth-crushed-to-death-by-bus-ambedkar-nagar-news-c-13-1-134034-2023-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: बस से कुचलकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: बस से कुचलकर युवक की मौत
Fri, 17 Mar 2023 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Fri, 17 Mar 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कोतवाली क्षेत्र अकबरपुर के दोस्तपुर मार्ग स्थित काली मंदिर के निकट शुक्रवार शाम रोडवेज बस ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उसने हेलमेट नहीं लगाया था। सिर में गंभीर चोटें आईं थीं। घटना के बाद चालक बस लेकर भाग निकलने में सफल रहा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली क्षेत्र के बरभाउरा निवासी राजू (24) शुक्रवार शाम बाइक से अकबरपुर से घर जा रहा था। बताया जाता है कि जब वह काली मंदिर के निकट पहुंचा तो इसी बीच सामने से आ रही परिवहन निगम की बस ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। उसके सिर में गंभीर चोटें आईं।
बेहोशी की दशा में सांस चलने की उम्मीद में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
इस बीच इससे पहले कि आसपास के लोग मौके पर पहुंचते, तब तक चालक बस लेकर भाग खड़ा हुआ। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में छानबीन की जा रही है।