{"_id":"6807cf56f11ad15862075099","slug":"young-men-robbed-a-woman-by-pretending-to-be-police-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-133188-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: पुलिस बन युवकों ने महिला से की टप्पेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: पुलिस बन युवकों ने महिला से की टप्पेबाजी
Tue, 22 Apr 2025 10:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Tue, 22 Apr 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर के शहजादपुर मेंं टप्पेबाजी का मामला सामने आया है। महरुआ के गौरा निवासी रिचा के मुताबिक वह सुबह 11 बजे के करीब ई रिक्शे से अस्पताल अपने किसी परिजन को देखने जा रही थीं। शहजादपुर के वीमार्ट के निकट ई-रिक्शा पहुंचा था, तभी पीछे से बाइक से आए दो युवकों ने ई रिक्शा रोक लिया। खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए कहा कि शहर में हत्या की वारदात हुई है।
महिलाओं को जेवर पहन बाहर निकलना मना है। अपने जेवर पर्स में रख लो। महिला ने अपनी सोने की चेन व अंगूठी निकालकर युवकों को दे दिया। आरोप है कि युवकों ने जेवर कागज की पुड़िया में लपेटने के बाद कागज उन्हें दे दिया और फिर जाने की बात कही। इस पर ई रिक्शा चालक ने रिक्शा आगे बढ़ा लिया। कुछ दूर जाने के बाद महिला ने कागज की पुड़िया खोली तो उसमें जेवर नहीं थे। इसके बाद शहजादपुर चौकी में जाकर आप बीती बताई।
घटना की जानकारी होते ही पुलिस सजग हो गई। सीओ देवेंद्र कुमार ने 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरे की कुंडली खंगाली। देर शाम तक टप्पेबाज युवकों की कोई लोकेशन पुलिस को नहीं मिल सकी। कोतवाल श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।