फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Young man's body found on railway tracks after he left home angry with his wife

Ambedkar Nagar News: पत्नी से नाराज होकर निकले युवक का रेलवे ट्रैक पर मिला शव

Sat, 27 Jun 2026 10:43 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
Young man's body found on railway tracks after he left home angry with his wife
अंबेडकरनगर। मालीपुर स्टेशन के पूर्वी छोर पर शनिवार की भोर सुल्तानपुर जिले के अखंडनगर क्षेत्र के बक्सरा निवासी आसमान यादव (35) का शव क्षत-विक्षत हालत में मिला। बताया जा रहा है कि युवक अपनी पत्नी से झगड़ा कर तीन वर्षीय बेटे के साथ घर से निकला था, जिसके बाद उसने ट्रेन के सामने लेटकर जान दे दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह फाटक संख्या 75 के गेटमैन ने पोल संख्या 889/42-43 के पास एक क्षत-विक्षत शव पड़े होने की सूचना स्टेशन अधीक्षक को दी। रेलवे के अधिकारी और पुलिस जांच मौके पर पहुंची। जांच के दौरान मृतक की जेब से आधार कार्ड मिला। इसी के आधार पर उसकी पहचान की गई और सूचना परिजनों को दी गई। सूचना पाकर पत्नी प्रियंका थाने पहुंचीं। पूछताछ में बताया कि शुक्रवार की शाम दोनों में विवाद हो गया था। इससे नाराज होकर पति तीन वर्षीय पुत्र गोलू को लेकर घर से निकले थे। देर रात तक जब वे घर नहीं पहुंचे तो खोजबीन शुरू की लेकिन कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन

आशंका जताई जा रहा है कि युवक अपने पुत्र को छोड़कर रेलवे ट्रैक पर लेट गया होगा जिससे उसकी मौत हो गई। स्टेशन अधीक्षक सुभाष चौहान ने बताया कि शव मिलने की सूचना ट्रैक मैन ने दी थी। किस ट्रेन की चपेट में आया था, इसकी जानकारी नहीं है। थानाध्यक्ष शशांक शुक्ला ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत होने की बात सामने आ रही है। लावारिस अवस्था में मिले बेटे को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात में लावारिस हालात में मिला था बेटा
शनिवार की रात करीब 10 बजे यूपी 112 पर सूचना आई थी कि एक बच्चा मालीपुर रेलवे स्टेशन के पास खड़ा रो रहा है। इस सूचना पर पीआरवी मौके पर पहुंची और छानबीन की। मासूम काफी सहमा हुआ था। न तो पिता का नाम बता पा रहा था और न ही गांव का नाम बता पाया। इसके चलते रात भी महिला सिपाही के साथ बच्चे को रखा गया। सुबह शव मिलने के बाद मासूम की पहचान हुई तो उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed