फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Young man surrounded and beaten

बदमाशों ने घेरकर युवक को पीटा

Mon, 21 Dec 2020 12:11 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 12:11 AM IST
विज्ञापन
Young man surrounded and beaten
अंबेडकरनगर। कोतवाली क्षेत्र अकबरपुर के बरियावन बाजार में शनिवार देर शाम हॉकी-डंडे से लैस होकर कई बाइकों से पहुंचे आधा दर्जन से अधिक हमलावरों ने एक युवक की बुरी तरह पिटाई कर दी। आरोप है कि पिटाई के दौरान उसके शरीर पर चाकू से भी वार कर दिया गया। इससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। बाजार के लोग जब तक कुछ समझ पाते, हमलावर मौके से फरार हो गए। बाद में घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां से उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सम्मनपुर थाना क्षेत्र के पलई कल्यानपुर निवासी मुन्ना वर्मा शनिवार देरशाम अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के बरियावन बाजार में एक दुकान पर बैठा था। बताया जाता है कि इसी बीच चार बाइक से आठ-नौ अज्ञात लोग हॉकी व डंडे से लैस होकर मौके पर पहुंच गए। जब तक मुन्ना तथा वहां मौजूद लोग कुछ समझ पाते, हॉकी-डंडे से लैस लोग उस पर हमलावर हो गए। उसकी बुरी तरह से पिटाई करने के दौरान शरीर पर चाकू से कई वार भी किए गए। इससे वह बुरी तरह घायल होकर गिर पड़ा।
विज्ञापन

बाजारवासी जब तक घेराबंदी करते तब तक हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पर अकबरपुर कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां से उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार मामले में जरूरी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed