फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Young man's body found in river, sensation

नदी में मिला युवक का शव, सनसनी

Wed, 28 Sep 2022 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Young man's body found in river, sensation
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। क्षेत्र में मंगलवार सुबह घर से निकले युवक का शाम को गांव से कुछ दूर स्थित मझुई नदी में शव मिलने से सनसनी फैल गई। मामला मालीपुर थाना क्षेत्र के नेमपुर गांव का है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

नेमपुर गांव निवासी हृदय कुमार (18) सुबह घर से बाहर निकला था। जब काफी देर तक वह नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता सताने लगी। उसकी काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इस बीच जानकारी मिली कि गांव के बाहर से होकर गुजरने वाली मझुई नदी में एक युवक का शव उतरा रहा है।
विज्ञापन

परिजन वहां पहुंचे तो उसकी पहचान हृदय कुमार के तौर पर हुई। ग्रामीणों की मदद से उसे बाहर निकाला गया। सांस चलने की उम्मीद में सीएचसी नगपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। एसओ चंद्रभान यादव ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed