फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Young man murdered with knife and sticks in love affair

Ambedkar Nagar News: प्रेम प्रसंग में युवक की चाकू व लाठियों से वार कर हत्या

Sat, 20 Jan 2024 10:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 20 Jan 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
Young man murdered with knife and sticks in love affair
पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्रों सहित तीन लोगों दबोचा
विज्ञापन

भाई ने एक अन्य को किया था नामजद, पूछताछ के बाद पुलिस ने छोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
टांडा (अंबेडकरनगर)। अलीगंज थाना क्षेत्र में शनिवार की भोर एक युवक की घर से बुला कर चाकू व लाठियों से हमला कर हत्या कर दी गई। वारदात के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला बताया जा रहा है। वारदात अंजाम देने वाले पिता-पुत्रों सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
अलीगंज थाना क्षेत्र के काजीपुरा मोहल्ला निवासी नूर आलम (28) की शनिवार की भोर चाकू और लाठियाें से हमलाकर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने उसे घर से बुलाकर वारदात अंजाम दी। घटना के बाद आरोपी भाग निकले। जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने जिंदा समझ कर नूर आलम को टांडा सीएचसी ले गए, लेकिन डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक पॉवरलूम का काम करता था। घटना को लेकर मृतक के भाई जमशेद की तहरीर पर तलवापार निवासी एक व्यक्ति के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज हुआ। पुलिस ने उसे हिरासत में लेने के साथ ही अन्य बिंदुओं पर जांच शुरू की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ।
विज्ञापन

एएसपी विशाल पांडेय ने बताया कि स्थानीय निवासी मोहम्मद सुल्तान व उसके भाई अरमान के साथ ही पिता नसीम ने मिलकर घटना को अंजाम दिया। सुल्तान की बहन से नूर आलम का मिलना जुलना था। उसे मना किया गया था, लेकिन शुक्रवार रात वह फिर से उससे मिला। इसी से नाराज होकर घटना को अंजाम दिया गया। तीनों आरोपियों को बाद में उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। एहतियातन पूछताछ के लिए थाने लाए गए नामजद आरोपी को बाद में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed