फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Young man met at birthday party and raped her by luring her

Ambedkar Nagar News: बर्थडे पार्टी में मिले युवक ने झांसा देकर किया दुष्कर्म

Fri, 31 May 2024 10:37 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2024 10:37 PM IST
विज्ञापन
Young man met at birthday party and raped her by luring her
महरुआ (अंबेडकरनगर)। शादी का झांसा देकर एक युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है जब युवती ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी मुकर गया। महरुआ पुलिस ने अब अयोध्या जनपद के निवासी आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

महरुआ थाना क्षेत्र निवासी युवती ने तहरीर में बताया कि वह कुछ समय पहले अयोध्या जनपद के थाना तारुन क्षेत्र अंतर्गत अपनी बहन के घर एक जन्मदिन पार्टी में गई थी। वहां सहसीपुर गांव निवासी युवक अजीत कुमार भी आया था। उसने किसी से युवती का मोबाइल नंबर हासिल कर लिया। इसके बाद उसे फोन व मैसेज भेजकर परेशान करने लगा।
विज्ञापन

युवती के अनुसार 13 मई की शाम जब वह बाजार से लौट रही थी तभी आरोपी ने उसका मुंह दबा दिया। इसके बाद खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। शादी का झांसा देकर इसके बाद चुप करा दिया। बाद में कई और बार शादी का भरोसा दिलाते हुए दुष्कर्म किया। अब उसने शादी से इन्कार कर दिया है। पुलिस ने युवती की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed