अंबेडकरनगर। बारिश के मौसम में मलेरिया व डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। अकबरपुर सीएचसी में शनिवार को युवक मलेरिया पीड़ित मिला, जिसे भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। इसके साथ ही अब जिले में मलेरिया के दस मरीज हो गए हैं, इनमें दो सक्रिय हैं। वहीं, डेंगू के शुक्रवार को दो नए मरीज मिलने के साथ इनकी संख्या भी 22 हो गई है।
क्षेत्र के हसनपुर जलालपुर गांव निवासी युवक को शनिवार को बुखार आने के बाद परिजन अकबरपुर सीएचसी लेकर पहुंचे थे। चिकित्सक ने जांच कराई तो युवक मलेरिया संक्रमित मिला। परिजनों ने बताया कि उसे दो दिन से बुखार आ रहा था। बुखार ठीक नहीं हुआ। इसके बाद शनिवार को अस्पताल लाया गया था। युवक के संक्रमित आने के बाद अब इनकी संख्या 10 हो गई है, जिसमें दो रोगी संक्रमित हैं। वहीं डेंगू के तीन केस सक्रिय हैं। नोडल अधिकारी व डिप्टी सीएमओ डॉ. मनोज कुमार सिंह ने बताया कि विभाग की ओर से निरोधात्मक कार्रवाई कराई जा रही है।