{"_id":"617c41ed36af245ad120fb95","slug":"young-man-fell-in-a-well-while-talking-on-mobile-died-ambedkar-nagar-news-lko602350958","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल पर बात करते समय कुएं में गिरा युवक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल पर बात करते समय कुएं में गिरा युवक, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केदारनगर। इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के महुवारी गांव में मोबाइल पर बात करते समय गुरुवार देर शाम कुएं में गिरने से एक युवक की मौत हो गई। बताया जाता है कि काफी देर तक युवक घर पर नहीं दिखाई दिया तो परिवारीजनों ने खोजबीन शुरू कर दी। रात करीब 9 बजे उसका शव कुएं में उतराता दिखाई पड़ा तो लोगों के होश उड़ गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के महुवारी गांव निवासी तुलसीराम (32) की बीती देर शाम कुएं में गिरने से मौत हो गई। बताया जाता है कि शाम को तुलसीराम कुएं की जगत पर बैठकर मोबाइल पर किसी से बात कर रहा था। इसी बीच वह किसी समय कुएं में गिर गया। हालांकि इसकी जानकारी परिवारीजनों को नहीं हो सकी। रात करीब 9 बजे तक तुलसीराम न तो घर पर दिखाई पड़ा और न ही आसपास के लोगों से पूछताछ में उसका कहीं कोई पता चला।
इस पर परिवारीजनों ने खोजबीन शुरू की। टार्च के माध्यम से जब लोगों ने कुएं में देखा तो सन्न रह गए। कुएं में उसका शव उतराता दिखाई पड़ा। इससे परिवारीजनों में कोहराम मच गया। इसकी सूचना इब्राहिमपुर पुलिस को दी गई। ग्रामीणों की मदद से किसी तरह शव को कुएं के बाहर निकाला गया। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।