फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   young man drowned in saryu while taking bath

नहाते समय सरयू में डूबा युवक

Sun, 01 May 2022 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
young man drowned in saryu while taking bath
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। थाना क्षेत्र के हिछना किन्नूपुर गांव के निकट सरयू नदी में नहाने गया युवक रविवार सुबह डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से लगभग एक घंटे के अथक प्रयास के बाद युवक का शव नदी से बाहर निकाला। शव देखते ही परिवारीजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के एनवां गांव निवासी अजय यादव (22) रविवार को सुबह अपने मित्रों के साथ हिछना किन्नूपुर गांव के निकट सरयू नदी के तट पर नहाने गया हुआ था। नदी में नहाने के दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और डूबने लगा। उसे डूबता देख नहा रहे मित्रों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। अजय नदी की गहराई में डूब गया। इसे मौके पर अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। इस बीच जानकारी होते ही एसओ जहांगीरगंज शंभूनाथ पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से अजय की तलाश शुरू कर दी। लगभग एक घंटे के अथक प्रयास के बाद घटनास्थल से कुछ दूरी पर उसका शव मिला। शव देखते ही मौके पर मौजूद परिवारीजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed