फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   young man drowned in saryu in front of son

बेटे के सामने सरयू में डूब गया युवक

Sat, 05 Mar 2022 11:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 11:38 PM IST
विज्ञापन
young man drowned in saryu in front of son
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। सरयू नदी स्थित कम्हरिया घाट पर शुक्रवार को मछली पकड़ने गया युवक बेटे के सामने ही नदी में डूब गया। परिजनों व ग्रामीणों ने युवक की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। शनिवार को भी पुलिस कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से युवक की तलाश शुरू कराई, मगर पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के कम्हरिया गांव निवासी चंद्रेश (32) शुक्रवार को सरयू नदी स्थित कम्हरिया घाट पर मछली पकड़ने गया था। इस दौरान वह अनियंत्रित होकर नदी में डूब गया। काफी वक्त बीत जाने पर जब चंद्रेश बाहर नहीं आया तो उसके साथ घाट पर गया उसका छह वर्षीय पुत्र चंदन रोने लगा।
विज्ञापन

बच्चे की रोने की आवाज सुन कर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पूछने पर बालक ने बताया कि उसके पिता नदी में डूब गए हैं। इस पर ग्रामीणों ने जाल आदि डालकर उसकी खोजबीन का प्रयास किया। बाद में नाव के सहारे भी खोज की गई, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। इस बीच शनिवार को गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कराई गई। हालांकि समाचार प्रेषण तक युवक का कोई सुराग नहीं लग सका था। वहीं घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर, सीओ जगदीशलाल टम्टा ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। थाना प्रभारी सुरेंद्र प्रताप ने बताया कि युवक की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed