{"_id":"68ebefe3cb957621ed09c159","slug":"young-man-dies-after-shooting-himself-with-his-fathers-licensed-rifle-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-143608-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: पिता की लाइसेंसी राइफल से खुद को मारी गोली, युवक की माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: पिता की लाइसेंसी राइफल से खुद को मारी गोली, युवक की माैत
Sun, 12 Oct 2025 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sun, 12 Oct 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
अकबरपुर के सोनहरा लालापुर में मृतक के घर के बाहर रोते बिलखते परिजन।
संवाद न्यूज एजेंसी
अकबरपुर (अंबेडकरनगर)। अकबरपुर के सोनहरा लालापुर गांव में शनिवार की रात उस समय कोहराम मच गया जब पिता की लाइसेंसी राइफल से 27 वर्षीय अरविंद वर्मा ने संदिग्ध परिस्थितियों में खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज से पूरा घर दहल उठा।
परिवार के लोग जब कमरे में पहुंचे तो अरविंद खून से लथपथ जमीन पर पड़े थे। परिजन आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पिता रामतीरथ और मां विद्यावती का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मौके से राइफल बरामद कर ली है। सीओ नीतीश कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। मौत के कारणों की जांच की जा रही है।
परिजनों के अनुसार शनिवार की रात करीब आठ बजे अरविंद ने परिवार के साथ खाना खाया और उसके बाद मकान के प्रथम तल पर सोने चला गया। कुछ देर बाद गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन दौड़े। जब तक कोई कुछ समझ पाता, तब तक गोली उसके गले को चीरते हुए सिर के पार निकल चुकी थी। पत्नी साधना और तीन साल की बेटी अरना के करुण क्रंदन ने हर किसी को रुला दिया।g चार बहनों में इकलौता था भाई: अरविंद अपने परिवार में चार बहनों शशी, सुमन, किरन और रंजना का इकलौता भाई था। अचानक हुई मौत से पूरा परिवार सदमे में है। अरविंद का किसी से कोई विवाद नहीं था और न ही पत्नी से कोई कलह। ऐसे में उसने आत्मघाती कदम क्यों उठाया, यह किसी को समझ नहीं आ रहा।
विज्ञापन
g मोबाइल खोलेगा राज : पुलिस ने आत्महत्या के रहस्य से पर्दा उठाने के लिए अरविंद का मोबाइल कब्जे में ले लिया है। घटना के दिन हुई कॉल डिटेल्स व चैट की जांच की जा रही है।