{"_id":"6a7cab9465b2e2eb640214da","slug":"young-man-dies-after-falling-from-a-moving-auto-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-162759-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: चलते ऑटो से गिरकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: चलते ऑटो से गिरकर युवक की मौत
विज्ञापन
सूरज (फाइल फोटो)
आलापुर। जहांगीरगंज क्षेत्र के अन्नापुर के पास बुधवार को चलते ऑटो से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान संतकबीरनगर जिले के धनघटा थाना क्षेत्र के खरगपुर माझा निवासी सूरज (22) के रूप में हुई। परिजन उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया है।
सूरज पिछले कुछ समय से जलालपुर के चकौरा गुलरिया गांव स्थित अपने मामा के घर रहकर अकबरपुर में फेफड़े की बीमारी का इलाज करा रहे थे। मामा का परिवार कांवड़ यात्रा की तैयारी में था। इसी के चलते बुधवार को सूरज अपनी मां आरती निषाद के साथ ऑटो से खरगपुर माझा स्थित घर लौट रहे थे।
जहांगीरगंज के अन्नापुर के पास अचानक सूरज की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें खून की उल्टी होने लगी। हालत गंभीर होने पर वह चलती ऑटो से सड़क पर गिर गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल पीएचसी रामनगर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत से मां आरती निषाद का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलने पर पूर्व मंडल अध्यक्ष समेत भाजपा नेता सूरज गुप्ता, मोनू सिंह आदि ने परिजनों से मिलकर शोक संवेदना जताई।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष रितेश पांडेय ने बताया कि घटना की प्राथमिक सूचना मिली है, लेकिन अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार किया है।