फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Young man dies after being caught in a shock machine

Ambedkar Nagar News: झटका मशीन की चपेट में आकर युवक की मौत

Wed, 09 Sep 2026 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
Young man dies after being caught in a shock machine
धीरेंद्र सागर उर्फ भगत। (फाइल फोटो)
जलालपुर। जलालपुर क्षेत्र के पेठिया गांव में बुधवार शाम खेत में घास काटने गए धीरेंद्र सागर उर्फ भगत (33) की झटका मशीन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। धीरेंद्र की मौत से पत्नी और तीन मासूम बेटियों के सामने परिवार चलाने का संकट खड़ा हो गया है। झटका मशीन किसने लगाई थी इसकी जानकारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मुकेश के अनुसार धीरेंद्र बुधवार शाम करीब चार बजे जानवरों के लिए घास काटने खेत की ओर गए थे। गांव के पास एक खेत में लगी झटका मशीन की चपेट में आने से उन्हें करंट लग गया और वह गंभीर रूप से झुलसकर मौके पर ही गिर पड़े। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगपुर ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

धीरेंद्र मजदूरी कर पत्नी अलका और तीन बेटियों नैंसी (11), जाह्नवी (9) और रूबी (4) का भरण-पोषण करते थे। उनकी अचानक मौत से परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कठिन हो गई है। धीरेंद्र तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। बड़े भाई की कुछ वर्ष पहले मौत हो चुकी है, जबकि दूसरे भाई हरिश्याम मुंबई में रहते हैं और घटना की सूचना मिलने के बाद घर लौट रहे हैं। माता-पिता का भी पहले ही निधन हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी अजय प्रताप सिंह यादव ने बताया कि शव को मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। तहरीर मिलने पर मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed