फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   young man died in accident

दुर्घटना में हुई थी युवक की मौत

Fri, 07 Oct 2022 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
young man died in accident
हजपुरा (अंबेडकरनगर)। सम्मनपुर बाजार में प्रतिमा विसर्जन के लिए गए युवक की मौत सिर में चोट लगने से हुई थी। शुक्रवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद यह खुलासा हुआ। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सम्मनपुर थाना क्षेत्र के मुस्काबाद बड़ेपुर निवासी सभाजीत प्रजापति (45) का शव बीते दिन सम्मनपुर बाजार स्थित शराब ठेके के पास मिलने से सनसनी फैल गई थी। उसके सिर में चोट के निशान थे। परिवार वालों ने हत्या की आशंका जताई थी। हालांकि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
विज्ञापन

इस बीच शुक्रवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक के सिर में चोट लगने की पुष्टि हुई। पुलिसकर्मी धर्मेंद्र शुक्ला ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में एक्सीडेंट से मौत की पुष्टि हुई है। उधर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद दिवंगत के भतीजे चंद्रिका ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध थाने में तहरीर दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed