Ambedkar Nagar News: पोल्ट्री फार्म में सो रहे युवक को सर्प ने डसा, मेडिकल कॉलेज में तोड़ा दम
अंबेडकरनगर में पोल्ट्री फार्म में सो रहे युवक को सर्प ने डस लिया। इससे उसकी मौत हो गई। वह घर का इकलौता कमाने वाला था। बेटे की मौत से घर में रोना बिलखना मच गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के अंबेडकरनगर में पोल्ट्री फार्म में सो रहे युवक को सर्प ने डस लिया। मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से घरवालों में चीख पुकार मच गई। ग्रामीण परिजन को ढांढस बंधाते रहे।
घटना इब्राहिमपुर क्षेत्र के काजीपुर गांव की है। गांव निवासी अमन वर्मा (22) की मौत हुई है। बताया गया कि बुधवार की रात वह पोल्ट्री फार्म में सो रहा था। आधी रात करीब 1 बजे सांप ने डस लिया। पहले तो वह सामान्य कीड़ा काटने की बात सोचकर सो गया। तड़के करीब 4.30 बजे जब तबीयत बिगड़ने लगी।
इस पर उसने चाचा दीपचंद्र को घटना के बारे बताया। परिजन उसे आनन-फानन लेकर सीएचसी, टांडा पहुंचे। वहां हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज, सद्दरपुर के लिए रेफर कर दिया। वहां पर इलाज के दौरान बृहस्पतिवार की रात करीब 2 बजे उसकी मौत हो गई।
परिवार का रो-रोकर बुरा हाल
घरवालों ने बताया कि अमन इंटर की पढ़ाई के बाद ईंट भट्ठे पर काम करने के साथ ही पोल्ट्री फार्म चला रहा था। पिता सुभाष चंद्र वर्मा पिछले तीन वर्षों से अस्वस्थ चल रहे हैं। जबकि, माता वंदना गृहिणी हैं। छोटा भाई अंकित वर्मा कक्षा 12वीं का छात्र है। ऐसे में पूरे परिवार के भरण पोषण का जिम्मा अमन के ही कंधों पर था। पिता की बीमारी के बाद बड़े बेटे की असमय मौत से परिवार पूरी तरह टूट गया है।