{"_id":"577fef474f1c1b6f0c7fcbc3","slug":"young-man-dead-by-electric-sock","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट ने ली युवक की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट ने ली युवक की जान
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Fri, 08 Jul 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
विद्युत स्पर्शाघात
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश के दौरान 24 घंटे में करंट के कहर ने जहां एक युवक की जान ले ली, वहीं तीन अन्य युवक गंभीर रूप से झुलस गए। तीनों घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र आलापुर के भगवानपुर मंझरिया निवासी इंदल निषाद (32) पुत्र संतराम निषाद शुक्रवार सुबह घर में बिजली की वायरिंग ठीक करते समय करंट की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के चिउटीपारा निवासी मुसई (30) पुत्र वीपत करंट की चपेट में आकर झुलस गया। गुरुवार को उसकी भतीजी का विवाह था। वह उसकी तैयारियों में जुटा था। ट्रैक्टर-ट्रॉली से चारपाई लेकर वह गांव आ रहा था।
विज्ञापन
बताया जाता है कि वह ट्रॉली पर लदी चारपाई के ऊपर बैठा था। इस दौरान ऊपर से गुजर रहे विद्युत तार को वह देख नहीं सका और अचानक वह करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। ट्रैक्टर पर सवार अन्य लोगों को करंट का आभास हुआ तो वे कूद कर बच निकले। आनन-फानन में लोग उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे।
चिकित्सकों के अनुसार मुसई लगभग 40 फीसदी झुलस चुका है। उसकी स्थिति काफी गंभीर है। वहीं, मालीपुर थाना क्षेत्र के सुरहुरपुर में मनोज (23) को शुक्रवार सुबह उस समय करंट ने अपनी चपेट में ले लिया जब वह मोटर स्टार्ट कर रहा था।
चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने उसे जलालपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।। बताया जाता है कि बरसात के चलते मोटर में करंट उतर गया था। टांडा प्रतिनिधि के अनुसार शुक्रवार सुबह घर में फाल्ट ठीक करने के दौरान रामनरेश (33) भी करंट की चपेट में आकर झुलस गया। उसका उपचार एक निजी चिकित्सालय में हो रहा है।