फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Young man brutally beaten in a feud, dies

Ambedkar Nagar News: रंजिश में युवक को बेरहमी से पीटा, मौत

Mon, 10 Aug 2026 10:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
Young man brutally beaten in a feud, dies
ध्रुव गुप्ता। फाइल फोटो
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। नगपुर निवासी ध्रुव गुप्ता (40) को रविवार रात चार युवकों ने डेढ़ वर्ष पुरानी रंजिश में बेरहमी से पीट दिया। गंभीर हालत में वह कैफे से घर पहुंचे और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। ध्रुव सऊदी में नौकरी करते थे, दो दिन पहले ही वह घर लौटे थे। पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन

ध्रुव की पत्नी ऊषा गुप्ता ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया है। उन्होंने बताया कि रविवार रात करीब 10:30 बजे ध्रुव बच्चों के लिए टॉफी और बिस्किट समेत खाने का सामान लेने मुकुंद कैफे गए थे। आरोप है कि वहां निखिल अग्रहरि, करन अग्रहरि, उसका भाई दीपक अग्रहरि और एक अन्य व्यक्ति मौजूद थे। आरोपितों ने ध्रुव को देखते ही गाली-गलौज शुरू कर दी। परिजनों के अनुसार, आरोपितों ने करीब डेढ़ वर्ष पहले ध्रुव के भाई अमित से हुए विवाद का जिक्र किया। उन्होंने पुरानी रंजिश का हिसाब चुकता करने की बात कही। ध्रुव ने विरोध किया तो हमलावरों ने उन्हें लात-घूंसों से पीटा। वे गंभीर रूप से घायल हो गए। किसी तरह जान बचाकर ध्रुव घर पहुंचे और भाई अमित, चाचा बजरंगी तथा पड़ोसी अभिषेक को घटना बताई।
विज्ञापन

परिजनों ने ध्रुव को लिटाकर प्राथमिक उपचार देना शुरू किया। कुछ ही देर में उनकी हालत बिगड़ गई और वह जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगपुर ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद ध्रुव को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के मुताबिक, ध्रुव विदेश में नौकरी कर परिवार की जिम्मेदारी संभालते थे। घर लौटने के महज दो दिन बाद ही उनकी मौत हो गई। सीओ अनूप कुमार सिंह और इंस्पेक्टर अजय सिंह यादव ने घटनास्थल पर छानबीन की है। पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ भी जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की हो रही जांच
मृतक ध्रुव की पत्नी की ओर से दिए गए प्रार्थनापत्र के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया शरीर पर कोई जाहिरा चोट के निशान नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण की स्थिति और स्पष्ट होगी। - अनूप कुमार सिंह, सीओ जलालपुर

ध्रुव गुप्ता। फाइल फोटो

ध्रुव गुप्ता। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed