{"_id":"46d5dded04cae48f2fa33bd9ddc99eb6","slug":"young-man-and-teenager-ate-poisonous-substance-serious-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरीला पदार्थ खाने से युवक व किशोरी गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहरीला पदार्थ खाने से युवक व किशोरी गंभीर
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2015 10:06 PM IST
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक अकबरपुर थाना क्षेत्र के शहजादपुर निवासी मोहम्मद यासीन की (17) वर्षीय पुत्री खुशबू ने शुक्रवार रात विषाक्त खा लिया। पता चलने पर परिवारीजनों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
सुल्तानपुर जनपद के दोस्तपुर थाना क्षेत्र के कोहरा गांव निवासी अमरजीत (28) पुत्र सुबरन ने शुक्रवार देर रात विषाक्त पदार्थ खा लिया।
पेट में दर्द व उल्टी होने पर पहले तो परिवारीजनों ने उसे गंभीरता से नहीं लिया और घरेलू उपचार किया, लेकिन जब अमरजीत ने विषाक्त पदार्थ खाने की जानकारी दी, तो उनमें रोना पीटना मच गया। आननफानन में उसे जिला अस्पताल अंबेडकरनगर में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन