फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Years old dispute ended over police intervention

पुलिस हस्तक्षेप पर समाप्त हुआ वर्षों पुराना विवाद

Thu, 24 Jun 2021 11:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Years old dispute ended over police intervention
केदारनगर। एसपी आलोक प्रियदर्शी के निर्देश पर गुरुवार को इब्राहिमपुर थाने में करीब सात वर्ष पुराने विवाद का निपटारा हो गया। थानाध्यक्ष की मौजूदगी में दोनों पक्षों के नागरिकों के बीच करीब एक घंटे तक विवाद को सुलझाने के लिए विचार विमर्श हुआ। तय हुआ कि गांव में स्थित धार्मिक स्थल मां काली के स्थान पर कोई अतिक्रमण नहीं करेगा।
विज्ञापन

ग्रामीण आराम से वहां पूजन अर्चन कर सकेंगे। मालूम रहे कि इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के परसन का पूरा गांव में मां काली के स्थान को लेकर विवाद चला आ रहा था। गुरुवार को इब्राहिमपुर थाने में प्रधान प्रतिनिधि कन्हैया प्रसाद वर्मा के नेतृत्व में ओमप्रकाश वर्मा सहित अन्य गणमान्य नागरिकों ने विवाद सुलझाने के लिए बैठक की। थानाध्यक्ष सुधांशू वर्मा ने दोनों पक्षों की बातें सुनी।
विज्ञापन

तय हुआ कि ग्रामीणों की आस्था के साथ कोई मनमानी नही कर सकता। ऐसे में ग्रामीणों के धार्मिक स्थल पर कोई भी व्यक्ति अतिक्रमण नही करेगा। इसमें कोई किसी तरह का व्यवधान नही खड़ा करेगा। मौके पर एसआई गुड्डू राम, एसआई अंजनी कुमार, वरिष्ठ भाजपा नेता आदित्य प्रसाद शुक्ल, सिपाही अशोक कुमार, हरीराम वर्मा, रामसुभग, बृजमोहन, आनंद श्रीवास्तव, अमित पांडेय आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed