{"_id":"657ddf43972efc656103e2a5","slug":"x-ray-film-finished-problem-to-patients-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1002-7952-2023-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: एक्स-रे की फिल्म खत्म, निराश लौट रहे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: एक्स-रे की फिल्म खत्म, निराश लौट रहे मरीज
Sat, 16 Dec 2023 11:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 16 Dec 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
सीएचसी बसखारी का हाल : प्रतिदिन होती है करीब चार सौ मरीजों की ओपीडी
संवाद न्यूज एजेंसी बसखारी (अबेडकरनगर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसखारी में एक्स-रे फिल्म न होने से मरीजों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। 10 दिन से खत्म हुई एक्स-रे फिल्म अब तक अस्पताल में उपलब्ध नहीं हो सकी है। इसके चलते मरीजों व तीमारदारों को मजबूरन निजी पैथाेलाॅजी में ज्यादा पैसे देकर एक्सरे कराने को मजबूर होना पड़ रहा है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसखारी में प्रतिदिन लगभग चार सौ मरीजों की ओपीडी होती है। इनमें से लगभग 30 मरीजों को एक्स-रे के लिए औसतन सलाह दी जाती है। ऐसे में मरीज अस्पताल में मुफ्त में एक्स-रे का लाभ कुछ दिन पहले तक पा जाते थे। हालांकि बीते 10 दिन से मरीजों व तीमारदारों को यह सुविधा नहीं मिल पा रही है।
दरअसल अस्पताल में सिर्फ हाथ व पैर के लिए ही एक्स-रे फिल्म उपलब्ध है। जबकि सीने से जुड़ी एक्स-रे की फिल्म खत्म है। ऐसे में यहां पहुंचने वाले मरीजों को मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। निजी पैथाेलॉजी सेंटर पर मनमाने ढंग से दो से चार सौ तक रुपये तक मरीजों से वसूला जाता है।
विज्ञापन
शनिवार को अस्पताल में मिले मरीज दयाराम, मालती व निजामुद्दीन ने कहा कि उन्हें चिकित्सक ने एक्स-रे कराने की सलाह दी है। यहां फिल्म ही उपलब्ध नहीं है। ऐसे में उन्हें अब बाहर से एक्स-रे कराना पड़ेगा। सोचा था मुफ्त में एक्स-रे हो जाएगा, लेकिन अब बाहर जाकर पैसा खर्च करना पड़ेगा। सीएचसी प्रभारी केसी यादव ने बताया कि एक्स-रे फिल्म के लिए पत्राचार किया गया है। फिल्म उपलब्ध होते ही एक्स-रे सुचारु हो जाएगा।