फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Wrong parking of heavy vehicles on NH is becoming fatal

एनएच पर भारी वाहनों की गलत पार्किंग बन रही जानलेवा

Sat, 17 Jul 2021 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Wrong parking of heavy vehicles on NH is becoming fatal
अंबेडकरनगर। एनएच 232 पर गौहन्ना चौराहे के पास भारी वाहनों की गलत पार्किंग आम यात्रियों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। रोकथाम न होने से एनएच पर वाहन चालकों की मनमानी से आए दिन लगने वाला जाम भी आम लोगों की परेशानी बना हुआ है। इससे अकबरपुर दोस्तपुर मार्ग से आवागमन करने वाले नागरिकों को खास तौर पर दिक्कत उठानी पड़ती है। आक्रोशित नागरिकों ने तत्काल भारी वाहनों की रोड किनारे पार्किंग पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

अकबरपुर दोस्तपुर मुख्य मार्ग को टांडा रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग गौहन्ना चौराहे के पास क्रास करता है। यात्रियों के सुचारु आवागमन के लिए एनएच द्वारा पर्याप्त व्यवस्था की गई है। इसके अलावा मार्ग हादसे रोकने व नागरिकों की मांग पर अकबरपुर दोस्तपुर मार्ग पर एनएच के दोनों तरफ स्पीड ब्रेकर बनाया है। चौक क्षेत्र होने के चलते एनएच द्वारा यहां पर सड़क की चौड़ाई बढ़ाकर बनायी गई है।
विज्ञापन

ट्रक चालकों की मनमानी का आलम यह कि चौराहे के पास ही एनएच के दोनों तरफ वाहनों को खड़ा कर दिया जाता है। इससे न सिर्फ अकबरपुर दोस्तपुर रोड से आवागमन करने वाले नागरिकों को एनएच से गुजर रहे वाहनों को देखने में दिक्कत होती है, बल्कि एनएच से आवागमन कर रहे यात्री भी अकबरपुर दोस्तपुर मुख्य मार्ग से एनएच मार्ग पर चढ़ने वाले वाहनों को नही देख पाते। इसके चलते आए दिन यहां जानलेवा मार्ग हादसे होते रहते हैं। लगातार शिकायत के बाद भी अवैध पार्किंग को रोकने को लेकर कोई कार्यवाही नहीं की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौहन्ना चौक से 200 मीटर दूरी पर सड़क के दोनों तरफ पार्किंग की व्यवस्था है। यहां पर वाहन खड़ा करने के साथ ही चालकों के स्नान आदि की व्यवस्था भी है। परन्तु परिवहन विभाग व पुलिस की उदासीनता के चलते इसका अनुपालन नही कराया जाता। ट्रक चालक मनमाने तरीके से गौहन्ना चौक के पास एनएच पर वाहन को खड़ा कर अन्य यात्रियों के आवागमन में परेशानी खड़ी करते हैं। स्थानीय नागरिक अनंतराम वर्मा, शशांक, अंगद जायसवाल आदि ने प्रशासन से अविलंब ट्रकों को उनके निर्धारित पार्किंग स्थान पर खड़े कराए जाने की मांग की है। वंदना सिंह व मान प्रकाश ने बताया कि जिम्मेदार अधिकारियों की उदासीनता के कारण ही एनएच के बगल स्थित विद्यालय आने वाले बच्चों को भी काफी दिक्कत होती है।

एनएच पर वाहनों की गलत पार्किंग जैसी कोई शिकायत अब तक नही प्राप्त हुई है। यदि ऐसी कोई समस्या भारी वाहनों द्वारा पैदा की जा रही है तो उसे स्वयं मौके पर जाकर देखा जाएगा। यदि कोई वाहन गलत तरीके से एनएच पर खड़ा पाया गया तो उसके चालक व स्वामी के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई भी होगी।
वीडी मिश्र, एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed