फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Wrestling team in boys category, hockey team in girls category winner

Ambedkar Nagar News: बालक वर्ग में कुश्ती टीम, बालिका में हॉकी टीम विजेता

Fri, 30 Aug 2024 10:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
Wrestling team in boys category, hockey team in girls category winner
एकलव्य स्टेडियम में रस्साकशी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते ​खिलाड़ी -संवाद
अंबेडकरनगर। राष्ट्रीय खेल दिवस सप्ताह के तहत शुक्रवार को अकबरपुर नगर स्थित राजकीय एकलव्य स्टेडियम में रस्साकसी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। बालक वर्ग में कुश्ती टीम तो बालिका वर्ग में हॉकी टीम ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

शुक्रवार को बालक वर्ग में पहला मैच हैंडबाल व हॉकी टीम के बीच हुआ। इसमें हॉकी की टीम ने जीत दर्ज की। दूसरे मैच में भारोत्तोलन टीम ने एथलेटिक्स टीम को जबकि तीसरे मैच में जूडो टीम ने फुटबॉल टीम को शिकस्त दी। एक अन्य लीग मैच में कुश्ती टीम ने एथलेटिक्स टीम को पराजित किया। पहले सेमीफाइनल में कुश्ती टीम ने जूडो टीम को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में भारोत्तोलन ए व बी के बीच मुकाबला हुआ। इसमें भारोत्तोलन बी टीम को जीत मिली। फाइनल मैच भारोत्तोलन बी व कुश्ती टीम के बीच हुआ। कड़े मैच में भारोत्तोलन बी टीम को हराकर कुश्ती की टीम ने टॉफी जीती।
विज्ञापन

इसी प्रकार बालिका वर्ग में हॉकी टीम व एथलेटिक्स टीम के बीच फाइनल मैच हुआ। इसमें हॉकी की टीम ने जीत दर्ज की। इससे पहले शुभारंभ जिला खेल अधिकारी शीला भट्टाचार्या ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वे प्रतियोगिता में अपना शत-प्रतिशत योगदान दें। इस दौरान अमित चौरसिया, अनुपम, वीरेंद्र, सत्यम सिंह, अदनान अहमद, देशपाल सिंह, शिल्पी गौतम, लालजी आदि मौजूद रहे। जिला क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि 31 अगस्त को समारोहपूर्वक प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed