फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Wreck of cold, silence seen in offices along with roads

Ambedkar Nagar News: ठंड का कहर, सड़कों के साथ कार्यालयों में दिखा सन्नाटा

Sat, 20 Jan 2024 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 20 Jan 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
Wreck of cold, silence seen in offices along with roads
दिन भर ठंड से बचने के लिए अलाव तापते दिखे लोग, धूप न निकलने से बढ़ती जा रही गलन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी अंबेडकरनगर। आसमान में छाए बादल व सर्द हवाओं के चलते ठिठुरन का दौर जारी है। शुक्रवार को भी पूरे दिन धूप नहीं निकली। ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त नजर आया। कड़ाके की ठंड का असर बाजारों से लेकर सरकारी कार्यालयों में भी दिखा। दोपहर के समय सड़कों पर चहल-पहल दिखी लेकिन शाम 5:00 बजे के पहले ही बाजारों में सन्नाटा छाने लगा। सरकारी कार्यालयों में भी फरियादी कम पहुंचे। दिन भर जगह-जगह अलाव के पास बैठना ही लोग मुनासिब समझे।
जिले में कड़ाके की ठंड का दौर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। धूप न निकलने से आम जनजीवन दिन-प्रतिदिन प्रभावित हो रहा है। जैकेट, जूता मोजा के साथ ही टोपी लगाने के बाद भी लोगों को कमरों में दिन भर ठंड का एहसास हुआ। शुक्रवार को दिन में तापमान जहां 15 डिग्री तक था वहीं रात में लुढ़क कर 8 डिग्री तक पहुंच गया था। लगातार गिर रहे तापमान से लोग परेशान हैं। ठंड के इस दौरान में विद्यालयों में अवकाश हो जाने से बच्चों व उनके अभिभावकों को थोड़ी राहत है। नौकरीपेशा लोगों के लिए ठंड मुश्किल खड़ी कर रही है।
विज्ञापन

ठंड का असर बाजार से लेकर सरकारी दफ्तरों में भी नजर आया। फरियादियों व आम लोगों की आमद से जहां कलेक्ट्रेट, तहसील, विकास भवन, कृषि व बिजली विभाग कार्यालय में लोगों की भीड़ दिखती थी। वहीं ठंड के चलते अब इक्का-दुक्का फरियादी ही कार्यालय में दिखे। ज्यादातर कर्मचारी भी परिसर में या फिर आस पास की दुकानों पर जल रहे अलाव के पास बैठे नजर आए। कार्यालयों में वही लोग पहुंचे जिन्हें ज्यादा जरूरत थी। चौक, चौराहों, तिराहों के साथ ही लोग अपने घरों पर अलाव तापते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन



किसानों की बढ़ी सरसों व दलहनी फसलों के नुकसान की चिंता
धूप न निकलने से जहां आम जनजीवन प्रभावित है वहीं किसान अपनी आलू, सरसों व दलहनी फसलों को लेकर चिंतित हैं। किसानों का कहना है कि कड़ाके की इस ठंड में पाला गिरने से जहां आलू की फसल बर्बाद होने का खतरा है वहीं आसमान में छाए बादलों से फूल ले रही सरसों की फसल में माहू रोग का खतरा बढ़ रहा है। मटर, चना व अन्य दलहनी फसलों के लिए आसमान में छाए बादलों से नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed