फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Worship of Mother Saraswati on Vasant Panchami

वसंत पंचमी पर की मां सरस्वती की पूजा

Sun, 06 Feb 2022 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Worship of Mother Saraswati on Vasant Panchami
अंबेडकरनगर के टांडा में वसंतपंचमी के मौके पर टांडा में किया गया हवन पूजन। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। वसंत पंचमी का पर्व शनिवार को जिले में उल्लास व श्रद्धा के साथ मनाया गया। तमाम श्रद्धालुओं ने जहां अपने घरों में विधिविधान से पूजन-अर्चन किया, वहीं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सरयू नदी के विभिन्न घाटों पर स्नान किया। उन्होंने पूजन-अर्चन के बाद अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान पुण्य किया। विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की गई। इसमें छात्र-छात्राओं ने भी हिस्सा लिया। विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी हुआ। शाम होने के साथ ही परंपरा के अनुसार निर्धारित होलिका स्थलों पर लोगों ने रेड़ के पेड़ को स्थापित किया।
विज्ञापन

जिले में वसंत पंचमी का पर्व उल्लास के साथ मनाया गया। जगह-जगह धार्मिक अनुष्ठानों के साथ ही श्रद्धालुओं ने सरयू नदी के विभिन्न घाटों पर पहुंचकर स्नान व पूजन किया। जिला मुख्यालय स्थित गायत्री मंदिर, शहजादपुर में रामजानकी मंदिर, शहजादपुर शिवालय व मीरानपुर स्थित शिवालय पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजन किया।
विज्ञापन

घरों में भी श्रद्धालुओं ने पूजन-अर्चन कर मां सरस्वती की आराधना की और भगवान सत्यनरायण की कथा भी सुनी। शाम होने के साथ ही होलिका दहन स्थलों पर रेड़ के पेड़ लगाने की परंपरा का भी निर्वहन हुआ। अकबरपुर नगर के सुंदरलाल रामा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में वसंत पंचमी के मौके पर मां सरस्वती की वि िविधान से पूजा-अर्चना की गई। डायरेक्टर डॉ. जयंती चौधरी ने मां सरस्वती की आराधना की। इस मौके पर कॉलेज के शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वसंत पंचमी के मौके पर टांडा में भोर से ही लोगों ने सरयू में डुबकी लगानी शुरू कर दी। इसके बाद मंदिरों में स्थापित विग्रहों की पूजा-अर्चना की। प्राचीन श्री उदासीन आश्रम हनुमान मंदिर मीरानपुर में मां दुर्गा, मां सरस्वती, वीर हनुमानजी महाराज, राधा कृष्ण का भव्य श्रृंगार हुआ। विद्या की देवी मां सरस्वती के इस पर्व पर सरस्वती शिशु मंदिर, बाबा राम शरण दास बालिका इंटर कॉलेज मखदूमनगर, बीआरएचडी गर्ल्स स्कूल शंकरगढ़ अलीगंज, सतगुरु दयाल दास सनातन संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टांडा, लालता प्रसाद कन्या इंटर कॉलेज मुबारकपुर व राम दुलारी संस्कृत बालिका महाविद्यालय में विधिविधान के साथ मां सरस्वती की आराधना की गई। छज्जापुर झारखंडी में विधि विधानपूर्वक रेड़ का पेड़ लगाने की परंपरा का निर्वहन किया गया।

विवेकानंद शिशु कुंज सीनियर सेकेंड्री स्कूल एनटीपीसी टांडा में उल्लास के साथ वसंत पंचमी का पर्व मनाया गया। सरस्वती पूजन का कार्यक्रम वैदिक मंत्रोचार के बीच विधिविधानपूर्वक हुआ। इसमें नौनिहालों का विद्या आरंभ हुआ। प्रधानाचार्य डॉॅ बृजेंद्र कुमार मिश्र ने पर्व पर प्रकाश डाला। इसके अलावा आलापुर, जलालपुर, भीटी, कटेहरी, महरुआ व मालीपुर आदि क्षेत्रों में वसंत पंचमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed