{"_id":"69d54c258f2bcfc9c00f6249","slug":"world-health-day-celebrated-in-medical-college-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-153858-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: मेडिकल कॉलेज में मनाया गया विश्व स्वास्थ्य दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: मेडिकल कॉलेज में मनाया गया विश्व स्वास्थ्य दिवस
Tue, 07 Apr 2026 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Tue, 07 Apr 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सामुदायिक चिकित्सा विभाग ने योग सत्र, स्वास्थ्य जागरूकता रैली और वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया।
दिन की शुरुआत सुबह छह बजे योग सत्र से हुई। इसके बाद स्वास्थ्य जागरूकता रैली निकाली गई। जिसे प्रधानाचार्य और उप-प्रधानाचार्य ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में कॉलेज के सभी संकाय सदस्य, नर्सिंग कॉलेज के प्रधानाचार्य, उप-प्रधानाचार्य और छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। रैली के समापन के बाद वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्राचार्य डॉ. मुकेश यादव ने बताया कि इस पूरे आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। रेजिडेंट डॉक्टरों, इंटर्न और छात्र-छात्राओं ने भी इसमें सक्रिय भागीदारी की।