फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Workers were driven away, case filed against 17

काम कर रहे मजदूरों को भगाया, 17 पर केस दर्ज

Sun, 15 May 2022 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Workers were driven away, case filed against 17
आलापुर (अंबेडकरनगर)। अमृत सरोवर के निर्माण में व्यवधान डालने तथा मनरेगा मजदूरों को मौके से भगा देने के आरोप में जहांगीरगंज थाने में ग्राम सचिव ने सात नामजद तथा 10 अज्ञात ग्रामीणों के विरुद्घ केस दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन

विकास खंड रामनगर के ईटहुआ सुंदरपुर में एसडीएम के निर्देश पर राजस्व टीम ने बीते दिनों अमृत सरोवर निर्माण के लिए भूमि का सीमांकन किया था। इसके बाद से कुल 84 श्रमिक वहां मनरेगा के तहत काम पर लग गए। इस बीच आरोप है कि रविवार को गांव के ही मंगल यादव, शकरी यादव, नन्हें यादव, रणजीत यादव व रामआसरे समेत कई अन्य ग्रामीण वहां आ गये और काम कर रहे श्रमिकों को डरा धमकाकर भगा दिया।
विज्ञापन

हंगामे के चलते मौके पर काम ठप हो गया। कर्मचारियों ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी तो तत्काल केस दर्ज कराने का निर्देश दिया गया। इसके बाद ग्राम सचिव विनोद कुमार गुप्त ने जहांगीरगंज थाने में आरोपियों के विरुद्घ केस दर्ज करा दिया। खंड विकास अधिकारी सुभाष सरोज ने कहा कि अमृत सरोवर योजना सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। इसकी उच्च स्तरीय निगरानी हो रही है। योजना को जिले में प्राथमिकता के साथ लागू कराया जा रहा है। ऐसे में जहां कहीं भी व्यवधान का मामला सामने आयेगा, वहां अविलंब केस दर्ज करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed