फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Workers should prepare for the panchayat elections

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटे पार्टी कार्यकर्ता

Sun, 17 Jan 2021 11:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Workers should prepare for the panchayat elections
भीटी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं को गंभीरता से जुटना होगा। गांव में सरकार बनाने पर ही विधानसभा व लोकसभा चुनाव की राह आसान बनती है। ऐसे में सभी कार्यकर्ताओं को निष्ठा के साथ काम करना होगा। यह बातें रविवार को खजुरी मंडल की बाजार में आयोजित सम्मेलन में भाजपा नेता कटेहरी विधानसभा क्षेत्र प्रभारी धर्मेंद्र सिंह टिल्लू ने कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव नजदीक आ चुका है। ऐसे में पदाधिकारी व कार्यकर्ता पूरी जिम्मेदारी के साथ चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। अध्यक्षता कर रहे मंडल अध्यक्ष दिलीप तिवारी ने भी कार्यकर्ताओं से एकजुट होने का आह्वान किया। कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों से आम जनता काफी प्रभावित है। ऐसे में पार्टी समर्थित प्रत्याशियों की जीत में कठिनाई नहीं आने वाली है। जरूरत है कि कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से काम करें। पूर्व मंत्री धर्मराज निषाद, कार्यक्रम संयोजक राजमणि सिंह, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश उपाध्याय ने पार्टी की रीतियों व नीतियों से लोगों को अवगत कराया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव का जिम्मा कार्यकर्ताओं पर होता है। ऐसे में कार्यकर्ताओं को एक बार फिर अपनी जिम्मेदारी का ईमानदारी से निर्वहन करना होगा। इस मौके पर योगेंद्र सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष गजराज सिंह, अजय सिंह, मंडल उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार पांडेय, इंद्रप्रताप पांडेय, मंडल महामंत्री रानेश पांडेय व अयोध्या प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed