फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Workers get ready for assembly elections

विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटें कार्यकर्ता

Sun, 12 Sep 2021 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Workers get ready for assembly elections
अंबेडकरनगर पटेलनगर तिराहे पर सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते भाजपा के जनपद प? - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिला प्रभारी क्षेत्रीय महामंत्री अवध क्षेत्र विजय प्रताप सिंह का जनपद आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। पटेलनगर तिराहे पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश वर्मा के नेतृत्व में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। जिला प्रभारी ने पटेलनगर तिराहा स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। बाद में पार्टी कार्यालय पर मंडल अध्यक्षों व मंडल महामंत्रियों के साथ बैठक कर आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के मुद्दे पर रणनीति बनाई।
विज्ञापन

मंडल अध्यक्षों व मंडल महामंत्रियों से आवश्यक फीड बैक लिया और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल मार्गदर्शन में देश व प्रदेश तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है। कहा कि सरकार की उपलब्धियों को लेकर आम जनता के बीच जाएं।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी ने भी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से एकजुटता के साथ काम करने का आह्वान किया। कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से आम जनता प्रभावित है। पात्रों को पारदर्शिता के साथ सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। देश को मजबूत बनाने में प्रधानमंत्री के प्रयासों की जितनी सराहना की जाए, वह कम है। मौके पर जिला महामंत्री संजीव सिंह, अतुल मिश्र, जिला उपाध्यक्ष अखंड प्रताप वर्मा, पुनीत सिंह, राजीव वर्मा उर्फ राजू, जिला मीडिया प्रभारी अभिषेक सिंह यादव, जिला मंत्री आदित्य दुबे छोटू, विजय विश्वकर्मा, विवेक तिवारी बाबा, शिवकुमार द्विवेदी, नीरज अग्रहरि, जिला कोषाध्यक्ष राहुल वर्मा, मुकेश प्रजापति, उमंग पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed