फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Workers get involved in strengthening the booths

बूथों को मजबूत बनाने में जुटें कार्यकर्ता

Fri, 08 Jul 2022 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Workers get involved in strengthening the booths
अंबेडकरनगर पहुंचने पर जिलाध्यक्ष व अन्य का अभिवादन स्वीकार करते वरिष्ठ भाजपा नेता मोहसिन रजा। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। बूथ सशक्तिकरण अभियान को मजबूत बनाने के लिए गुरुवार को जिले में भाजपा नेता व विधान परिषद की विशेषाधिकार समिति के सभापति विजय बहादुर पाठक एवं राज्य हज समिति अध्यक्ष मोहसिन रजा पहुंचे। जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी के साथ कमजोर बूथों का भ्रमण किया और उसे सुदृढ़ बनाने के लिए कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया। कहा कि कार्यकर्ताओं की दृढ़ इच्छाशक्ति से ही पार्टी को बड़ी जीत दिलायी जा सकती है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश हज समिति अध्यक्ष पूर्व मंत्री मोहसिन रजा ने हंसवर मध्य बूथ पर आयोजित कार्यशाला को संबोधित किया। कहा कि भाजपा की संगठन संरचना में बूथ समिति का अति महत्वपूर्ण स्थान है। इसलिए सभी को बूथों को सशक्त बनाने पर जोर देना होगा।
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ता प्रधान संगठन है। कार्यकर्ता ही पार्टी की विचारधारा को आम जनता के पास ले जाता है। पार्टी में प्रत्येक कार्यकर्ता का पूरा सम्मान है। उन्होंने हंसवर मंडल के एदिलपुर, मुंडेरा, गोहिला, सेमरा, नसीरपुर, हंसवर, केवटला व दाउदचक आदि बूथों का भ्रमण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधान परिषद विशेषाधिकार समिति के सभापति विजय बहादुर पाठक ने जलालपुर विधानसभा क्षेत्र के नेवादा मंडल में अध्यक्ष राजाराम मौर्य के साथ सकरा, आशापार, जैतपुर, गारोपुर, शाहपुर व शिवपाल आदि बूथों का भ्रमण किया। कार्यकर्ताओं से पं दीनदयाल उपाध्याय की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।

कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा देश व प्रदेश की बेहतरी में किए जा रहे कार्यों से भी आम जनमानस को अवगत कराएं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष के अलावा जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्र, मीडिया प्रभारी वाल्मीकि उपाध्याय, सुग्रीव कनौजिया व अनुराग त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed