फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Worker trampled by jeep, dies

मजदूर को जीप ने रौंदा, मौत

Wed, 24 Nov 2021 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Worker trampled by jeep, dies
अंबेडकरनगर। अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसों एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए एक को प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

टांडा कोतवाली अंतर्गत शाहपुर कुरमौर गांव निवासी राजकुमार (27) इसी कोतवाली अंतर्गत पिपरी बिशुनपुर गांव स्थित एक ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करता था। बुधवार सुबह वह साइकिल से ईंट-भट्ठा पर बकाया भुगतान के लिए जा रहा था। जब वह गांव के निकट पहुंचा, तो इसी बीच उधर से गुजर रही तेज रफ्तार जीप ने उसे रौंद दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इससे पहले कि आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचते, तब तक चालक वाहन लेकर भाग खड़ा हुआ। उसे सीएचसी टांडा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस बीच जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पड़ोसी जनपद अयोध्या के गोशाईगंज थाना अन्तर्गत गाशाईगंज निवासी समीर (25) बुधवार सुबह बाइक से अकबरपुर जाते समय यादवनगर तिराहा के निकट पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। गंभीर अवस्था में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

महरुआ थाना अंतर्गत कम्हरिया बड़ेगांव निवासी शिवचरन (55) बुधवार सुबह अपनी पत्नी के साथ बाइक से अकबरपुर जाते समय नसीरपुर चौराहा के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया, जबकि पत्नी बाल-बाल बच गई। अलीगंज थाना अंतर्गत सूरापुर निवासी अमित कुमार (36) बुधवार सुबह बाइक से अकबरपुर जाते समय नगर के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। बेवाना थाना अंतर्गत रामपुर सकरवारी निवासी शीला देवी (56) मंगलवार देर शाम घर के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। अहिरौली थाना अंतर्गत खेमापुर निवासी राकेश कुमार (45) बुधवार सुबह बाइक से अकबरपुर जाते समय पवित्र शिवबाबा के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed