फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Work started on 14 projects, water will be available soon

Ambedkar Nagar News: 14 परियोजनाओं पर काम शुरू, जल्द मिलेगा पानी

Thu, 19 Oct 2023 10:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Thu, 19 Oct 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
Work started on 14 projects, water will be available soon
जलालपुर के उफरौली गांव में पेयजल आपूर्ति के लिए लगा सोलर पैनल।  -संवाद
42 करोड़ से बुझेगी 50 हजार की आबादी की प्यास
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। जलालपुर व भियांव ब्लॉक में जल जीवन मिशन की 14 परियोजनाओं पर काम अंतिम चरण में हैं। इससे 35 गांवों की करीब 50 हजार आबादी को जल्द ही पाइपलाइन से शुद्ध पानी मिलेगा। इन दिनों पेयजल आपूर्ति के लिए ट्रायल का काम चल रहा है। जिन स्थानों पर लीकेज व अन्य गड़बड़ी सामने आ रही हैं उसे दुरुस्त किया जा रहा है। इससे उम्मीद है कि इसी माह के अंत तक संबंधित गांवों में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति पाइपलाइन से शुरू हो जाएगी।
पूरे जिले में ओवरहेड टैंक के माध्यम से पेयजल आपूर्ति पहुंचाने के लिए कुल 571 परियोजनाओं पर काम चल रहा है। 509 परियोजनाओं पर बीटीएल कंपनी तथा 62 परियोजना पर बेल स्पन कंपनी द्वारा काम किया जा रहा है। प्रत्येक परियोजनाओं पर करीब 3 करोड़ रुपये खर्च हो रहा है।
विज्ञापन

बीते दिनों बीटीएल कंपनी ने हरिनाथपुर गांव में काम को पूरा करते हुए पेयजल आपूर्ति शुरू की थी। अब 14 परियोजनाओं पर काम अंतिम चरण में है। पाइप लाइन बिछाने के साथ ही ओवरहेड टैंक आदि का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। लगभग 42 करोड़ रुपये की लागत से इन परियोजनाओं का काम बीटीएल कंपनी द्वारा कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलालपुर ब्लॉक के रामपुर पट्टी, कालेपुर महुवल, उफरौली, जीवत, बसिया, बीबीपुर भुसौली, भस्मा, सलाहुद्दीनपुर सेठाकला, भियांव ब्लॉक के लवइया, बेरमा, भिखूपुर खुर्द, नोनहर, भिटौरा दक्षिण व चिलवनिया गांव की परियोजनाएं शामिल हैं। इन परियोजनाओं पर से पेयजल आपूर्ति शुद्ध होने पर ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल का लाभ मिल सकेगा। पेयजल आपूर्ति ट्रायल शुरू होने से ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है। विंध्य टेली लिंक कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर अमजद हुसैन ने बताया कि लगभग काम पूरा हो चुका है। ट्रायल प्रक्रिया पूरी होने के बाद सुचारु पेयजल आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।



तेजी से चल रहा प्रोजेक्ट पर काम
बीटीएल कंपनी ने 14 परियोजना पर काम पूरा होने की जानकारी दी है। जल्द ही इसका स्थलीय निरीक्षण किया जाएगा। ट्रायल रिपोर्ट ठीक आई तो आपूर्ति शुरू कराई जाएगी। अन्य परियोजनाओं पर भी तेजी से काम कराने का निर्देश है। लगातार इसकी समीक्षा भी की जा रही है। -सूरज वर्मा, अधिशाषी अभियंता, जल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed