Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Work on 15 projects worth Rs 42 crore completed, trial begins

Ambedkar Nagar News: 42 करोड़ से 15 परियोजनाओं का काम पूरा, ट्रायल शुरू

Sun, 22 Dec 2024 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 22 Dec 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
Work on 15 projects worth Rs 42 crore completed, trial begins
माधवपुर गांव में बनकर तैयार पानी की टंकी।
अंबेडकरनगर। जिले की 15 ग्राम पंचायतों की लगभग 70 हजार आबादी को जल्द ही पाइप लाइन के जरिये शुद्ध पेयजल का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। इसके लिए ट्रायल प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अन्य कार्य भी तेजी से निपटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


42 करोड़ की लागत से विंध्या टेली लिंक अपनी 15 परियोजनाओं का कार्य पूरा कर चुकी है। सुचारु जल आपूर्ति के संचालन के लिए सभी पर ट्रायल शुरू हो चुका है। तकनीकी कमियों को दूर करने के बाद इसी माह से नियमित संचालन का काम शुरू कर दिया जाएगा। इनके संचालन से लगभग 40 राजस्व गांव के 70 हजार की आबादी को शुद्ध पेयजल का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


जिले में जल जीवन मिशन के तहत जिले के 899 ग्राम पंचायतों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 571 परियोजना पर काम चल रहा है। इसके लिए दो कार्यदायी संस्था भी नामित की गई है। इनमें विंध्या टेली लिंक को 509 तो वेलस्पेन को 62 परियोजना पर कार्य करना है। विंध्या टेली लिंक के प्रोजेक्ट मैनेजर सतेंद्र तिवारी ने बताया कि नवंबर माह में 77 परियोजनाओं पर टैंक के माध्यम से पानी की सप्लाई का कार्य चल रहा है। इस माह 15 परियोजनाओं के पूरा होने से 92 परियोजनाओं पर टैंक के माध्यम से पानी की सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। विभाग के अनुसार वेलस्पेन ने भी 10 परियोजनाओं पर टैंक के माध्यम से पानी की सप्लाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द शुरू होगी आपूर्ति

जल निगम कार्यालय के अनुसार बिस्वा चितौना, मेड़री सुलेमपुर, लवईया, मदारभारी, रोहनपारा, नगहरा महमूदपुर, मरथुआ सरैया, बरामदपुर जरियारी, आरिफपुर सराय, शेखपुर मलपुरा, मुबारकपुर पिकार, हिथुरी, पारस कटुई, सुलेमपुर केसवपुर व पलई कल्यानपुर में ट्रायल शुरू है। इसी माह इन परियोजना पर नियमित पानी की आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।


तेजी से चल रहा काम

ग्राम पंचायतों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए कार्यदायी संस्था को तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। इस माह विंध्या टेली लिंक की 15 परियोजनाओं पर नियमित संचालन शुरू कर दिया जाएगा। -पवन कुमार, सहायक अभियंता जल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed