फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Work is going on rapidly for Industrial Development Corridor: DM

औद्योगिक विकास कॉरिडोर के लिए तेजी से हो रहा काम : डीएम

Thu, 04 Jul 2024 10:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2024 10:32 PM IST
विज्ञापन
Work is going on rapidly for Industrial Development Corridor: DM
अंबेडकरनगर। लोहिया भवन में बृहस्पतिवार को संपूर्णता अभियान उत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद में विकास कार्यों के बारे में विस्तार से बताया गया। अधिकारियों ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे कार्यों पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री की प्रेरणा से जनपद लगातार विकास की ऊंचाइयां छू रहा है। जनपद में दो एक्सप्रेसवे आते हैं, जिससे रोजगार की असीम संभावनाएं बन रही हैं। यहां पर देश के कई उद्योगपति अपने उद्योग की स्थापना करना चाह रहे हैं। साथ ही साथ मुख्यमंत्री ने दो औद्योगिक विकास कॉरिडोर दिए हैं, जिस पर तेज गति से कार्य हो रहा है। अयोध्या का अभिन्न अंग होने के कारण यहां पर पर्यटकों के आने की संभावना को देखते हुए पर्यटक स्थलों का विकास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के एक ट्रिलियन इकोनाॅमी के सपने को साकार करने में जनपद अपना योगदान प्रदान करेगा।
विज्ञापन

नीति आयोग से नामित सीनियर कंसलटेंट डॉ. साक्षी खुराना ने कहा कि हमें आकांक्षी विकासखंडों के लिए आगामी तीन माह का एक खाका तैयार करना होगा, जिससे शासन की मंशा के अनुरूप पात्र व्यक्तियों को जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति को प्रदान किया जा सके। उन्होंने यहां के कार्यक्रम को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की और यह आशा की है कि जनपद के तीनों विकासखंड निर्धारित समय तक छह प्रमुख सामाजिक-आर्थिक विषयों पर आधारित इंडीकेटर (मापदंड) से संतृप्त होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोहिया भवन में बेसिक शिक्षा विभाग, बाल विकास पुष्टाहार विभाग, पशुपालन विभाग, महिला कल्याण विभाग, उद्यान विभाग, समाज कल्याण विभाग, खादी ग्रामोद्योग, मत्स्य विभाग, पंचायती राज विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए। बाल विकास एवं पुष्टाहार के अंतर्गत महिलाओं की गोद भराई, बच्चों का अन्नप्राश्न कराया गया। कार्यक्रम में लाभार्थियों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड, आयुष्मान कार्ड, विश्वकर्मा श्रम सम्मान के तहत टूल किट वितरण, क्षय रोगियों को पौष्टिक आहार किट का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान अपर जिलाधिकारी डॉ. सदानंद गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजकुमार, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार तिवारी व संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

वाहनों को दिखाई हरी झंडी
आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के तहत भियांव, टांडा और भीटी को नामित किया गया है। इन ब्लॉकों को संतृप्त करने के लिए विशेष रूप से कार्य कराए जाएंगे। इसके लिए आगामी पांच व छह जुलाई 2024 को आकांक्षी विकासखंडों में कार्यक्रम कराए जाएंगे। आकांक्षात्मक विकास खंडों में 30 सितंबर तक संपूर्णता अभियान चलाया जाएगा। जिलाधिकारी व नीति आयोग के प्रतिनिधि द्वारा प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर भियांव, टांडा व भीटी के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed