फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   women offered Arghya to the rising sun

श्रद्धा के साथ महिलाओं ने उगते सूर्य को दिया अर्घ्य

Mon, 31 Oct 2022 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Oct 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
women offered Arghya to the rising sun
अंबेडकरनगर। नदी व सरोवर के घाटों पर सोमवार सुबह उगा हे सूरज देव भइल भिनसरवा, अरघ केरे बेरवा पूजन केरे बेरवा हो... जैसे पर्व गीतों की धूम रही। उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए भोर से ही परिजनों के साथ व्रती महिलाओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया।
विज्ञापन

आसमान में लालिमा छाते ही लोगों का उत्साह चरम पर पहुंच गया। भगवान सूर्य व छठी मइया के जयकारे से समूचा माहौल गूंजने लगा। महिलाओं ने परंपरा के अनुसार भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर 36 घंटे के निर्जला व्रत का पारण किया।
विज्ञापन

चार दिवसीय छठ महापर्व का सोमवार को समापन हो गया। अकबरपुर नगर के तमसा तट पर गायत्री मंदिर के निकट सोमवार भोर से परिजनों के साथ व्रतधारी महिलाएं पहुंचने लगीं। पुत्रों की दीर्घायु के लिए रखे जाने वाले इस व्रत की पूजा का गवाह बनने के लिए बड़ी संख्या में भी लोग पहुंचे। आसमान में भगवान सूर्य के उदय होने के साथ ही श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल छा गया। जयकारे लगने लगे। महिलाओं ने पूरी आस्था व श्रद्धा के साथ सूर्य को अर्घ्य देकर नमन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ ऐसा ही नजारा टांडा में सरयू नदी के राजघाट व हनुमागढ़ी घाट पर भी देखा गया। आलापुर तहसील में चहोड़ाघाट, जलालपुर में तमसा नदी तट पर पहले से हुई तैयारियों की बीच पहुंची महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। व्रती महिलाओं ने भगवान सूर्य व छठी मइया से जुड़े कई लोकगीतों का गायन भी किया। भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही प्रसाद का वितरण किया। इसके बाद ठेकुआ खाकर महिलाओं ने 36 घंटे के निर्जला व्रत का पारण किया।

छठ महापर्व को देखते हुए जिले के विभिन्न पवित्र घाटों व पूजा स्थलों पर पुलिस टीम का कड़ा पहरा रहा। एएसपी संजय कुमार राय ने कई स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया। इसके अलावा सभी एसडीएम, सीओ व थानाध्यक्ष पुलिस टीम के साथ भ्रमण करते नजर आए। घाटों पर श्रद्धालुओं के पहुंचने के साथ ही पुलिसकर्मी भी अपनी ड्यूटी को लेकर तत्पर दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed