फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Women of the group are becoming prosperous by making dona-pattal

Ambedkar Nagar News: दोना-पत्तल बनाकर समूह की महिलाएं हो रहीं समृद्ध

Thu, 16 Jan 2025 10:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
Women of the group are becoming prosperous by making dona-pattal
विकास खंड रामनगर के अन्नापुर गांव में दोना पत्तल बनाने के लिए लगी मशीन व मौजूद महिलाएं। संवाद
आलापुर (अंबेडकरनगर)। विकास खंड रामनगर के चार गांवों के स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने संकुल स्तरीय विश्वास प्रेरणा संगठन बनाया। इसी के साथ दोना-पत्तल बनाने का काम शुरू किया। देखते ही देखते आसपास के क्षेत्रों से मांग बढ़ने लगी। आज इस रोजगार से जुड़ी सभी महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त बन रही हैं।
विज्ञापन


ग्राम शाहपुर औराव के जय भीम स्वयं सहायता समूह की नीतू, आरोपपुर की जीविका स्वयं सहायता समूह की शांति परमेश्वर, सुतहरपारा के आदर्श स्वयं सहायता समूह की कंचन लता और अन्नापुर गांव के जय मां अंबे स्वयं सहायता समूह की ममता देवी ने करीब चार माह पहले संकुल स्तरीय संगठन बनाया।
विज्ञापन

चारों समूहों की ओर से दो-दो लाख रुपये का अंशदान लगाकर अन्नापुर ग्राम पंचायत में दोना-पत्तल बनाने के लिए कारखाना शुरू किया। इसके लिए यहां दोना पत्तल मेकिंग मशीन लगाई गई और कच्चा माल एकत्रित किया गया। इसके बाद महिलाओं ने प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वयं ही मशीन का संचालन, सांचों को बदलने एवं पैकिंग इत्यादि की प्रक्रिया शुरू की। प्रतिदिन मशीन के जरिए चार से पांच हजार दोना पत्तल तैयार करना शुरू किया। इसी बिक्री का जिम्मा भी महिलाओं ने स्वयं ही उठाया। शुरुआत में तो दिक्कतें हुईं, लेकिन फिर धीरे-धीरे मांग बढ़ना शुरू हो गई। आज उनका तमाम माल हाथों-हाथ बिक रहा है, जिससे हर समूह को प्रतिदिन करीब दो हजार रुपये का मुनाफा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समूह की महिला कंचन लता ने बताया कि पहले उनके पास कोई रोजगार नहीं था। घर में सारा दिन खाली जाता था और आर्थिक समस्याएं रहती थीं। ऐसे में दूसरों के सामने हाथ फैलाने के लिए मजबूर होना पड़ता था। समूह से जुड़ने के बाद हालात बदले और अब आसपास की अन्य जरूरतमंद महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। बच्चों को बेहतर शिक्षा के साथ परिवार के भरण पोषण में भी हाथ बंटाने का अवसर मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed