फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Women becoming self-reliant in BJP government

भाजपा सरकार में स्वावलंबी बन रहीं महिलाएं

Sat, 07 Aug 2021 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Women becoming self-reliant in BJP government
जहांगीरगंज। भाजपा अवध प्रांत सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का सह संयोजक बनाए जाने के बाद पहली बार क्षेत्र में पहुंचीं उपमा पांडेय का नसीरपुर छितौना स्थित भुजहिया मंदिर प्रांगण में कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते पूरी ताकत के साथ पार्टी को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

सह संयोजक उपमा पांडेय ने कहा कि भाजपा शासनकाल में ही देश और प्रदेश का विकास हो रहा है। हर सरकार महिलाओं की उपेक्षा करती चली आ रही थी, लेकिन भाजपा सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए तरह-तरह की योजनाएं क्रियान्वित कर उनको रोजगार से जोड़कर स्वावलंबी बनाने का काम कर रही है। कहा कि आज महिलाओं को स्वयं सहायता समूह के माध्यम से हर क्षेत्र में रोजगार का अवसर उपलब्ध कराने का काम प्रदेश सरकार ने किया है।
विज्ञापन

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार कृत संकल्पित है। कहा कि हर गरीब को भोजन मकान उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। पूर्व मंडल अध्यक्ष अरविंद उपाध्याय ने कहां कि महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने में केंद्र व प्रदेश सरकार बेहद सराहनीय काम कर रही है। इस मौके पर भाजपा नेता सूरज पांडेय, राम भरत पांडे, शिव कुमार कनौजिया, इंद्रजीत वर्मा, सीमा पांडे, उर्मिला, प्रभावती देवी व संतोषी देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed