फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Women and girls should get their learner driving licence made in the camp today

Ambedkar Nagar News: महिलाएं व युवतियां आज शिविर में बनवाएं लर्नर ड्राइविंग लाइसेंस

Thu, 30 Oct 2025 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Thu, 30 Oct 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Women and girls should get their learner driving licence made in the camp today
ड्राइविंग लाइसेंस
अंबेडकरनगर। महिलाओं और युवतियों के ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए शुक्रवार को विशेष शिविर का आयोजन भानमती स्मारक महाविद्यालय अकबरपुर में किया जाएगा। यह कार्यक्रम अमर उजाला फाउंडेशन और परिवहन विभाग की ओर से किया जा रहा है। शिविर में महिलाएं और युवतियां आसानी से अपना लर्नर ड्राइविंग लाइसेंस बनवा सकेंगी।
विज्ञापन

शिविर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित रहेगा। इसमें 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुकी महिलाएं और युवतियां हिस्सा ले सकती हैं। शुभारंभ के अवसर पर बतौर अतिथि डीएम अनुपम शुक्ला, एसपी अभिजीत आर शंकर मौजूद रहेंगे। शिविर में केवल महिलाओं और युवतियों के लर्नर डीएल बनाए जाएंगे, जिससे यह प्रक्रिया सुरक्षित, सुविधाजनक और सहज होगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर एआरटीओ सतेंद्र कुमार यादव की अगुवाई में परिवहन विभाग की पूरी टीम मौजूद रहेगी। टीम शिविर में उपस्थित महिलाओं को फॉर्म भरने, दस्तावेज जांचने और आवेदन प्रक्रिया में मदद करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
एआरटीओ ने कहा कि शिविर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें स्वतंत्र रूप से वाहन चलाने में सक्षम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। साथ ही, इससे महिलाओं को ड्राइविंग के क्षेत्र में मार्गदर्शन भी मिलेगा। जिन महिलाओं और युवतियों के लर्नर लाइसेंस बनेंगे, उन्हें बाद में नियमित लाइसेंस बनवाने में भी विभाग सहयोग करेगा।


यह है प्रक्रिया
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने बताया कि लर्नर लाइसेंस बनवाने के बाद ही परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस बनता है। परमानेंट डीएल के लिए लर्नर डीएल बनने के एक माह से लेकर छह माह तक की अवधि में आवेदन करना होता है। स्थाई डीएल की यह प्रक्रिया आवेदक को एआरटीओ दफ्तर आकर पूरी करनी पड़ेगी

---


ये दस्तावेज लाना होगा जरूरी



लर्नर ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए आवेदक को अपने आधार कार्ड के साथ इससे लिंक मोबाइल नंबर साथ लेकर आना होगा। लर्नर डीएल बनवाने की सरकारी फीस 350 रुपये है, जो मौके पर ही ऑनलाइन जमा करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed