{"_id":"5d3c907c8ebc3e6cd5067404","slug":"women-ambedkar-nagar-news-lko4731920150","type":"story","status":"publish","title_hn":"491 स्वयं सहायता समूहों को मिला पौने दो करोड़ का ऋण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
491 स्वयं सहायता समूहों को मिला पौने दो करोड़ का ऋण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत शनिवार को लोहिया भवन परिसर में सीडीओ अनूप कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में मेगा कैंप का आयोजन हुआ। इसमें 491 स्वयं सहायता समूहों को करीब पौने दो करोड़ रुपये की राशि दी गई। समूह से जुड़ी महिलाओं से आह्वान किया गया कि वे घर पर ही रहकर रोजगार से जुड़ सकती हैं।
कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए सीडीओ अनूप कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रह रही महिलाओं को रोजगार से जोड़ना है। महिला सशक्तीकरण के लिए चलाई जा रही योजनाओं के तहत घर पर ही रहकर छोटे-छोटे रोजगार महिलाएं कर सकती हैं। इसमें मुर्गी पालन, बकरी पालन, मधुमक्खी पालन, माचिस, मोमबत्ती, अगरबत्ती आदि के लिए एक निश्चित समय सीमा के लिए ब्याज मुक्त राशि दी जाती है। यदि तय सीमा के अंदर राशि नहीं जमा की जाती तो फिर उस पर ब्याज लगता है। सीडीओ ने महिलाओं से आह्वान किया कि वे समूहों से जुड़कर योजना का बढ़-चढ़कर लाभ उठाएं।
योजना के नोडल अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए सभी नौ विकास खंड से कुल 491 स्वयं सहायता समूह ने राशि के लिए आवेदन किया था। सत्यापन के बाद शनिवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्हें कुल 1 करोड़ 73 लाख 2 हजार 500 रुपये की राशि दी गई। इस दौरान आशीष गुप्ता, हरेंद्र सिंह, अतुल कुमार चौधरी, जितेंद्र कुमार यादव समेत सभी सहायक विकास अधिकारी आदि मौजूद रहे।